रमीज राजा ने BCCI पर फिर किया प्रहार, एशिया कप छीना तो पाकिस्तान भी भारत नहीं जाएगा

पीसीबी चीफ रमीज राजा ने एक बार फिर बीसीसीआई और टीम इंडिया के खिलाफ बात की है। उनका कहना है एशिया कप से पाकिस्तान की मेजबानी के अधिकार छीने जाते हैं तो पाक टीम भी वर्ल्ड कप में भारत नहीं आ सकती है।

PCB chief Ramiz Raja again says against BCCI regarding Asia Cup hosting

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने बीसीसीआई पर फिर से अपने शब्दों का प्रहार किया है। भारतीय क्रिकेट के प्रति अड़ियल रुख अपना चुके रमीज का कहना है कि अगर पाकिस्तान से 2023 में एशिया कप की मेजबानी का अधिकार छीना जाता है, तो पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप का बहिष्कार कर सकता है। हालांकि रमीज ने कहा कि वह चाहते हैं कि दोनों देश फिर से एक दूसरे के यहां जाकर खेलें।

ये सारा मामला अक्टूबर में तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खुलासा किया कि टीम इंडिया पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी और एक न्यूट्रल जगह पर एशिया कप करा दिया जाएगा। जवाब में, पीसीबी ने अगले साल एशिया कप के एक महीने के भीतर होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी।

राजा ने शनिवार को स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट से कहा, "हम वास्तव में वहां नहीं जाना चाहते हैं, लेकिन फैंस चाहते हैं हम रिएक्ट करें। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट में भारत का जो रवैया रहा है उससे फैंस बहुत खफा हैं।"

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन के साथ बातचीत में, राजा ने बीसीसीआई के रुख को "अनुचित" बताया और कहा कि पीसीबी एशिया कप के लिए जगह बदलने नहीं देगा। राजा का कहना है कि सरकार की एक अपनी नीति रहती है तो कह नहीं सकते कि टीम आएगी या नहीं लेकिन एशिया कप एक बड़ा टूर्नामेंट है जो मल्टीनेशन्स का है। ऐसे में इसकी जगह बदलने को लेकर पीसीबी विरोध करेगा।

पूर्व पाक क्रिकेटर ने कहा कि वे चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान अपनी क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता को फिर से शुरू करें और एक-दूसरे की मेजबानी करें लेकिन ये द्विपक्षीय सीरीज एक जैसी शर्तों पर ही शुरू होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं भारत-पाकिस्तान मुकाबलों के पक्ष में हूं, मैंने यह ऑन रिकॉर्ड कहा है। मैं फैंस से बिल्कुल प्यार करता हूं, और वे भी हमें पसंद करते हैं। पाकिस्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ब्रांड बन गया है, खिलाड़ियों के भारत में भी फैंस हैं, और मुझे पता है कि भारत के बाद भारत में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टीम पाकिस्तान है, इसलिए उनको भी हमारे विकास में दिलचस्पी लेनी चाहिए।

रमीज ने आगे कहा कि बीसीसीआई की अधीनता में पाकिस्तानी क्रिकेट नहीं चल सकता। उन्होंने आगे कहा, "अब हम भारत के बिना कई वर्षों से जीवित हैं। पाकिस्तान ने सरवाइव रहने के तरीके अपने भीतर ही ढूंढ लिए हैं और बहुत अच्छे तरीके से टिका हुआ है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+