वर्ल्ड कप और एशिया कप को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे PCB चीफ नजम सेठी, 15 मार्च को है ACC की अहम बैठक
एशिया कप और वर्ल्ड कप 2022 को लेकर नजम सेठी ने कहा है कि वो 15 मार्च को ACC और ICC की होने वाली एक अहम बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें अंतिम फैसला कर लिय ज

साल 2023 में क्रिकेट के दो बड़े टूर्नामेंट होने हैं। इनमें से एक की मेजबानी पाकिस्तान के पास है तो वहीं दूसरे की मेजबानी भारत के पास है। एशिया कप 2023 की मेजबानी अभी तक पाकिस्तान के पास है तो वहीं इस साल होने वाला वनडे विश्व भारत में होगा। भारत ने एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार किया है तो वहीं पाकिस्तान अब विश्व कप के लिए भारत आने से इनकार कर रहा है। अब PCB अपने अंतिम फैसले पर पहुंचने के लिए 15 मार्च को ACC और ICC के साथ एक अहम मीटिंग करेगी, जिसमें इन दोनों ही मुद्दों पर चर्चा होगी। सोमवार को यह जानकारी पीसीबी चीफ नजम सेठी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
भारत अडिग है तो हम भी अपने फैसले से नहीं हटेंगे- नजम सेठी
नजम सेठी ने बताया है कि 15 मार्च को होने वाली ACC की अहम बैठक में हम इन मुद्दों को उठाएंगे। नजम सेठी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारे पास इस वक्त जटिल समस्याएं हैं, लेकिन जब मैं एसीसी और आईसीसी की बैठकों में जाता हूं तो मैंने हमारे लिए सभी विकल्प खुले रखे हैं और हमें अब स्थिति स्पष्ट करनी होगी। नजम सेठी ने इस दौरान कहा कि भारत भी एशिया कप के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने के फैसले पर अडिग है और हम भी अपनी टीम को विश्व कप के लिए भारत नहीं भेजेंगे।
पीएम से करूंगा इस बारे में बात- नजम सेठी
नजम सेठी ने कहा कि जब सभी टीमें पाकिस्तान में आकर खेल रही हैं तो भारत को सुरक्षा की क्या चिंता है? यह सिर्फ भारत की ओर से बहानेबाजी की जा रही है। अगर भारत सुरक्षा संबंधी कारणों से पाकिस्तान आने से इनकार करता है तो हमें भी अपनी टीम की सुरक्षा की चिंता हो सकती है, ACC और ICC की आने वाली बैठक में मैं इस बारे में बात करूंगा। नजम सेठी ने इस दौरान यह भी कहा कि वो वर्ल्ड खेलने के लिए भारत जाने के बारे में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से भी बात करेंगे, क्योंकि इस बारे में अंतिम फैसला उन्हीं के द्वारा लिया जाएगा। नजम सेठी ने कहा कि 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से भी इस विवाद को सुलझाना जरूरी है, क्योंकि उसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास ही है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications