IPL 2022: पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने भुवनेश्वर, उमरान ने भी मचाया तहलका

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 28वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। दोनों टीमें इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लिये उतरी है, जिसमें कप्तान केन विलियमसन ने लगातार छठे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये उसके गेंदबाजों ने एक बार फिर से शानदार शुरुआत दिलाने का काम किया और 8 ओवर की समाप्ति तक 61 रन देकर 4 विकेट चटका दिये हैं।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

पंजाब किंग्स के लिये इस मैच में उसके नियमित कप्तान मयंक अग्रवाल चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं जिसकी वजह से इस मैच में शिखर धवन कप्तानी कर रहे हैं। वहीं मयंक अग्रवाल की जगह प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया है। पारी का आगाज करने आये शिखर धवन (8) इस मैच में ज्यादा कुछ कर नहीं पाये और तीसरे ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैच थमा कर वापस लौट गये।

और पढ़ें: 'अगर मेरे साथ खेलते तो 50 शतक भी नहीं लगा पाते', अख्तर ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL में नाम किया खास रिकॉर्ड

IPL में नाम किया खास रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर धवन ने शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन मार्को येंसन को कैच थमाकर वापस लौट गये। इस विकेट के साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भुवनेश्वर ने इस मामले में संदीप शर्मा (53 विकेट) को पीछे छोड़ा है।

टी20 में भी टॉप पर पहुंचे भुवनेश्वर कुमार

टी20 में भी टॉप पर पहुंचे भुवनेश्वर कुमार

सभी तरह के टी20 प्रारूप के पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार (54 विकेट) अब टॉप पर पहुंच गये हैं जबकि इस फेहरिस्त में संदीप शर्मा (53 विकेट), जहीर खान (52 विकेट), उमेश यादव (51 विकेट) और धवल कुलकर्णी (44 विकेट) का नाम भी शामिल है। वहीं ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो भुवनेश्वर ने यहां पर डेविड विली (82 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है और सबसे पहले पायदान पर पहुंच गये हैं। इस फेहरिस्त में भुवनेश्वर कुमार (83 विकेट) टॉप पर काबिज हैं तो वहीं पर डेविड विली (82 विकेट), रवि रॉमपॉल (70 विकेट), लसिथ मलिंगा (67) और एस बद्री (65) का नाम भी शामिल है।

उमरान मलिक ने लगाया विकेट का चौका

उमरान मलिक ने लगाया विकेट का चौका

गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। भुवी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये, तो वहीं पर उमरान मलिक ने इस मैच में विकेट का चौका लगाया। उमरान मलिक को पारी का 20वां फेंकने के लिये बुलाया गया जिसमें उन्होंने बिना कोई रन दिये 4 विकेट अपने नाम किये और पंजाब किंग्स की टीम को 151 रन के स्कोर पर रोक दिया। उमरान मलिक ने अपने स्पेल में 4 ओवर फेंक कर सिर्फ 28 रन दिये और 4 विकेट अपने नाम किये। इसमें से 3 विकेट उनके आखिरी ओवर में आये जबकि एक विकेट रन आउट के रूप में आया।

लिविंगस्टोन के दम पर पंजाब की हुई वापसी

लिविंगस्टोन के दम पर पंजाब की हुई वापसी

टी नटराजन (4 ओवर में 38 रन एक विकेट), जगदीश सुचित (4 ओवर 28 रन एक विकेट) और उमरान मलिक (4 ओवर 28 रन 3 विकेट) ने भी अच्छा योगदान दिया है। वहीं पर पंजाब किंग्स की टीम ने लियाम लिविंगस्टोन (60) की अर्धशतकीय पारी के दम पर वापसी की और निर्धारित 20 ओवर्स में 151 रनों का स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+