PBKS vs RR Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
PBKS vs RR, Pitch And Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 65वें मैच में बुधवार, 15 मई को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये एक्शन शाम 7:30 बजे से देखने को मिलेगा। इस रोमांचक मैच से पहले पीबीकेएस बनाम आरआर मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं, जोकि आपकी ड्रीम11 टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।
अंक तालिका में कौन, कहां?
पंजाब किंग्स फिलहाल अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है, क्योंकि उन्होंने अपने पिछले 12 मैचों में से केवल चार में जीत हासिल की है। वे अपना आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 60 रन से हार गए। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले 12 मैचों में आठ जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वे टॉप दो में बने रहने और क्वालीफायर 1 खेलने के लिए आगामी मैच जीतने की उम्मीद करेंगे।

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए सपोर्टिव मानी जाती है। इस पिच पर आखिरी मैच नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया था, जहां आठ विकेट के नुकसान पर कुल 447 रन बने थे। राजस्थान रॉयल्स ने अपने दो वेन्यू मैचों में से एक जीता है, जबकि पंजाब किंग्स ने अपना एकमात्र वेन्यू मैच जीता है।
गुवाहाटी में कैसा रहेगा आज का मौसम
बुधवार को गुवाहाटी में बादल छाए रहने और शाम का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 6 किमी/घंटा की हवा की गति के साथ ह्यूमिडिटी का स्तर लगभग 67 प्रतिशत रहेगा।
ये भी पढ़ें- PBKS vs RR Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
पंजाब किंग्स टीम: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, सैम कुरेन (कप्तान), आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, हरप्रीत सिंह भाटिया, तनय त्यागराजन, शिखर धवन, अथर्व तायडे, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, रोवमैन पॉवेल, नंद्रे बर्गर, केशव महाराज, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, शुभम दुबे, कुणाल सिंह राठौड़, नवदीप सैनी।












Click it and Unblock the Notifications