PBKS vs RR Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
PBKS vs RR Dream11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 65वें मैच में बुधवार, 15 मई को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये एक्शन शाम 7:30 बजे से देखने को मिलेगा। इस रोमांचक मैच से पहले पीबीकेएस बनाम आरआर ड्रीम11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
दरअसल, 16 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने का अच्छा मौका है। हालांकि, वे लगातार तीन मैचों में हार का सामना कर रहे हैं। अब उनका सामना पंजाब किंग्स से होगा, जिसका अब तक का सीजन बेहद खराब रहा है। उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।

आरआर बनाम पीबीकेएस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बुधवार को होने वाले मुकाबले से पहले आरआर और पीबीकेएस 27 बार एक दूसरे भिड़ चुके हैं। इस आमने-सामने की लड़ाई में आरआर का दबदबा है। इस दौरान पीबीकेएस ने 11 मैच तो दूसरी ओर आरआर ने 16 मैच जीते हैं।
आरआर बनाम पीबीकेएस पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी का आयोजन स्थल भारत का एक और हाई स्कोरिंग मैदान है। यहां अतीत में कुछ बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इस स्थान पर दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम का रिकॉर्ड अच्छा है। हालांकि ये पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है।
आरआर बनाम पीबीकेएस संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: टॉम कोहलर-कैडमोर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधाथ कवरप्पा
आरआर बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2024 ड्रीम11
- विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो, संजू सैमसन
- बल्लेबाज: रीले रोसौव, शशांक सिंह, यशस्वी जायसवाल
- ऑलराउंडर: रवि अश्विन, सैम करन, रियान पराग
- गेंदबाज: हर्षल पटेल, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
- कप्तान: जॉनी बेयरस्टो
- उपकप्तान: शुभम दुबे
पंजाब किंग्स टीम: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, सैम कुरेन (कप्तान), आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, हरप्रीत सिंह भाटिया, तनय त्यागराजन, शिखर धवन, अथर्व तायडे, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, रोवमैन पॉवेल, नंद्रे बर्गर, केशव महाराज, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, शुभम दुबे, कुणाल सिंह राठौड़, नवदीप सैनी












Click it and Unblock the Notifications