PBKS vs RR: पंजाब-राजस्थान के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद, जानें धर्मशाला की पिच-वेदर रिपोर्ट

पंजाब ने अब तक 13 में से छह मैच जीते हैं और पॉइंट्स टैली में 8वें स्थान पर है। आरआर ने 13 में से छह मैच जीते हैं और अंक तालिका में छठे स्थान पर है। दोनों टीमों को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज का मैच जीतना होगा।

hpca cricket stadium

PBKS vs RR, IPL 2023: आईपीएल के 66वें मैच में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ के दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के बीच 'करो या मरो' का ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। पीबीकेएस को हाल ही में डीसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि आरआर को आरसीबी ने अपने पिछले मैच में हराया था। आइए जानते हैं मैच से पहले पिच और मौसम का हाल।

एचपीसीए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (धर्मशाला) की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इस पिच की मिट्टी तेज गेंदबाजों को विकेट दिलाने में काफी हेल्प कर सकती है। दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। धर्मशाला के पिच पर पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था।

धर्मशाला में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, धर्मशाला में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, जो रूट, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन , युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ और अब्दुल पीए।

पंजाब किंग्स फुल स्क्वाड
शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वाथ कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+