MI vs PBKS: मोहाली में लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने की आतिशी बल्लेबाजी, मुंबई को मिला 215 रन का टारगेट

IPL, PBKS vs MI: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 46वां मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

IPL, PBKS vs MI

IPL 2023, PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जा रहा है। पंजाब के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही। ओपनिंग करने उतरे शिखर धवन और प्रभसिमर सिंह ने टीम के लिए पहले ओवर में 9 रन जमा किए। पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए, मुंबई इंडियंस को 215 रन का लक्ष्य मिला है।

पंजाब किंग्स को शुरुआत में लगे दो बड़े झटके
दरअसल, पंजाब को पहला झटका प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा है। सिंह 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अरशद खान ने आउट किया। प्रभसिमरन सिंह के बाद शिखर धवन का साथ देने आए मैथ्यू शॉर्ट ने टीम को शुरुआत में संभालने का काम किया। दोनों की जोड़ी ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए। हालांकि, ये साझेदारी भी लंबी नहीं टिक सकी, और पंजाब को दूसरा बड़ा झटका कप्तान शिखर धवन के रूप में लगा।

शिखर धवन 30 रन बनाकर लौटे पवेलियन
शिखर धवन 20 गेंद में 30 रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर आउट हो गए। विकेटकीपर ईशान किशन के हातों स्टंप आउट होने के बाद धवन को पवेलियन वापस लौटना पड़ा। हालांकि, मैथ्यू शॉर्ट ने एक छोर से पारी को संभाले रखा, लेकिन मुंबई इडियंस के अनुभवी गेंदबाज पीयूष चावला ने उन्हें भी अपनी स्पिन के जाल में फंसा दिया। पीयूष चावला ने मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड कर आउट कर दिया। शॉर्ट ने 26 गेंद में एक छक्का और दो चौके की मदद से 27 रन बनाए।

लिविंगस्टोन के साथ जीतेश शर्मा ने संभाली पारी
पंजाब किंग्स के 95 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए। इसके बाद लिविंगस्टोन के साथ जीतेश शर्मा ने स्कोर को रफ्तार देने का काम किया। मुंबई के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के 13वें ओवर में कुल 21 रन आए। इस ओवर में जितेश शर्मा ने एक के बाद एक तीन शानदार चौके लगाकर टीम का स्कोर 120 रन पर पहुंचा दिया। पंजाब का स्कोर 15 ओवरों की समाप्ति पर तीन विकेट के नुकसान के साथ 145 पर पहुंच गया। इस दौरान लियाम लिविंगस्टोन ने हाथ खोलकर कर बल्लेबाजी की, जबकि जितेश शर्मा उनका साथ देते नजर आए।

पंजाब के तीन विकेट गिरने के बाद लड़खड़ाती टीम को लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा की ताबड़तोल बल्लेबाजी ने एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 145 रन जोड़ लिए। इसके साथ ही लियाम लिविंगस्टोन ने अपना शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया, तो वहीं 18वें ओवर तक जितेश भी अर्धशतक के नजदीक पहुंच गए। दोनों खिलाड़ियों की तेज बल्लेबाजी के कारण 18वें ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन पर पहुंचा गया।

लियाम लिविंगस्टोन ने जड़ा शानदार अर्धशतक
पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर शानदार 214 रन बनाए। इस दौरान लियाम लिविंगस्टोन और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। लिविंगस्टोन ने 42 गेंद पर साथ चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा ने 27 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल बधेरा, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल और अरशद खान।

ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के जितेश शर्मा को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा दावा, बोले- कभी भी हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+