पंजाब किंग्स के जितेश शर्मा को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा दावा, बोले- कभी भी हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री
भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पंजाब किंग्स के जितेश शर्मा की प्रशंसा की और कहा कि पीबीकेएस खिलाड़ी कभी भी भारतीय टीम में प्रवेश कर सकता है। जितेश इस सीजन में पीबीकेएस के निचले क्रम में प्रभावी रहे हैं।

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के हर नए मुकाबले के साथ 16वां सीजन और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। हर मैच के साथ खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निखरकर सामने आ रहा है। इस बीच रवि शास्त्री ने पंजाब किंग्स (PBKS) के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा की जमकर प्रशंसा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह कभी भी भारतीय टीम में आ सकते हैं।
पंजाब के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं जितेश
दरअसल, जितेश पिछले सीजन से पंजाब किंग्स के साथ हैं और उन्होंने मोहाली स्थित फ्रेंचाइजी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में 29 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने 12 मैचों में 234 रन बनाए। इसके अलावा वर्तमान में 16वें सीजन में पीबीकेएस के लिए उनकी बेहतरीन फॉर्म जारी है।
आईपीएल के 16वें सीजन में भी जारी है शानदार फॉर्म
जितेश ने आईपीएल 2023 में अब तक नौ मैचों में 21.11 की औसत से 190 रन बनाए हैं। हालांकि, उनके खेल का प्रभावशाली हिस्सा उनका स्ट्राइक-रेट रहा है। इस सीजन में जितेश का मौजूदा स्ट्राइक रेट 162.39 है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए बुलाए जाने के बावजूद विकेटकीपर ने अभी तक भारतीय टीम के लिए पदार्पण नहीं किया है।
जल्द मिल सकता है टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका
रवि शास्त्री को लगता है कि उन्हें मौका जल्द ही मिल जाएगा। क्रिकइंफो से बात करते हुए पूर्व भारतीय कोच ने कहा कि पीबीकेएस विकेटकीपर आईपीएल की बड़ी खोज हैं। शास्त्री को यह भी लगता है कि ऋषभ पंत के चोटिल होने को देखते हुए जितेश कभी भी भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
शास्त्री ने कहा कि निचले क्रम में जितेश शानदार खिलाड़ी हैं और निडर खिलाड़ी के रूप में उनकी सराहना की। भारतीय टीम के पूर्व कोच ने यह भी कहा कि बल्लेबाजी करते हुए जितेश की मंशा गजब की है।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि, 'वह आईपीएल की बड़ी खोज हैं। ऋषभ पंत दुर्भाग्य से उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन यह व्यक्ति कभी भी भारतीय टीम में प्रवेश कर सकता है। निचले क्रम में वह एक शानदार (तोड़ू) खिलाड़ी हैं। उसकी कीपिंग शानदार है और वह निडर हैं। आप शिखर की बात कर रहे हैं, वह चोट के कारण 2-3 मैच नहीं खेल पाए, लेकिन उनका इरादा कमाल का है। उसने 20-25 रन बनाए, लेकिन जिस इरादे से वह खेलते हैं वह कमाल का है।












Click it and Unblock the Notifications