PBKS vs GT Dream11: IPL में आज के मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
PBKS vs GT Dream11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 17वें मैच में गुरुवार, 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। इस रोमांचक मैच से पहले पीबीकेएस बनाम जीटी मैच की ड्रीम11 टीम पर एक नजर डालते हैं, जानते हैं आज कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
पंजाब किंग्स की 2024 सीज़न में औसत शुरुआत रही क्योंकि उन्होंने अपने पिछले तीन मैचों में से एक में जीत हासिल की। वे अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 21 रन से हार गए। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस अपने तीन मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

इन दोनों टीमों के बीच तीन बार आमना-सामना हुआ है और गुजरात टाइटंस दो मैचों में पंजाब किंग्स पर हावी रही है। पिछली बार जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं तो गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी सपोर्टिव है जहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। डेथ ओवरों में तेज गेंदबाज महत्वपूर्ण होते हैं जहां वे कुछ विकेट लेने में सक्षम होते हैं। यहां खेला गया आखिरी आईपीएल मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच था, जहां 11 विकेट के नुकसान पर कुल 330 रन बने थे। गुजरात टाइटंस ने इस मैदान पर अपने 12 मैचों में से आठ में जीत हासिल की है।
पीबीकेएस बनाम जीटी संभावित प्लेइंग XI
पंजाब: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
गुजरात: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, साई सुदर्शन।
Punjab vs Gujarat Dream11 Prediction, पंजाब बनाम जीटी मैच ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: रिद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो
- बल्लेबाज: शिखर धवन, साई सुदर्शन, शुभमन गिल
- ऑलराउंडर: अजमतुल्लाह उमरजई, सैम करन
- गेंदबाज: राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, अर्शदीप शर्मा
- कप्तान: शुभमन गिल
- उपकप्तान: अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स टीम: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।
गुजरात टाइटंस टीम: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शरथ बीआर, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, जयंत यादव, संदीप वारियर, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा












Click it and Unblock the Notifications