PBKS vs DC: पंजाब-दिल्ली मैच में बारिश बनी बाधा, कब होगा टॉस और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज का मुकाबला अहम है, धर्मशाला में इस मुकाबले के शुरू होने से पहले ही एक ऐसी खबर आई, जिसने फैन्स को निराश कर दिया। बारिश ने काम खराब कर दिया और मैच का टॉस भी नहीं हो पाया, टॉस में देरी देखने को मिली।

इस मैच में बारिश की आशंका पहले से ही जताई गई थी। टॉस से पहले ही बारिश ने दस्तक देकर पूर्वानुमान को सही साबित कर दिया। धर्मशाला का स्टेडियम हिमालय रेंज में होने के कारण बारिश की संभावना ज्यादा रहती है।

pbks vs dc

टॉस का समय होने पर बारिश शुरू हो गई, इसके बाद कवर्स को मैदान पर बुलाया गया और इसे ढक दिया गया। बारिश रुकने के बाद टॉस का नया समय निर्धारित किया गया। हालांकि बारिश उतनी तेज नहीं थी लेकिन पिच को खराब करने लायक तो थी।

पंजाब ने इस सीजन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। पंजाब किंग्स प्लेऑफ़ की दौड़ में शामिल है और जीत दर्ज करते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। दिल्ली की टीम शुरुआती दौर में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद दूसरे चरण में पिछड़ गई। अक्षर पटेल की टीम को नियमित हार से नुकसान हुआ है। धर्मशाला में पंजाब ने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी।

टॉस और पहली गेंद डालने के समय तक बारिश का खलल जारी रहा, इसके बाद अम्पायरों ने निरीक्षण करने के लिए 8 बजे का समय निर्धारित किया, बारिश कम होने के बाद ही यह फैसला लिया गया था। ग्राउंड को जल्दी ठीक करने की कोशिशें भी देखने को मिली। 8 बजकर 15 मिनट पर टॉस हुआ, पंजाब ने बैटिंग करने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+