पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, बने दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज

Pathum Nissanka Double Century: पथुम निसांका वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं। निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ये कारनामा 136 गेंदों पर किया।

इसके साथ ही निसांका वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 138 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था। पथुम निसांका वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बने।

pathum nissanka

निसांका ने क्रिस गेल और सहवाग को छोड़ा पीछे
निसांका वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 138 गेंदों में दोहरा शतक बनाने वाले क्रिस गेल और 140 गेंदों में दोहरा शतक बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।

निसांका ने 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च स्कोर का सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जयसूर्या ने 2000 में भारत के खिलाफ 189 रन बनाए थे। ईशान किशन के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 126 गेंदों में 200 रन बनाए। किशन के बाद ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिन्होंने हाल ही में संपन्न वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों में दोहरा शतक बनाया।

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन

अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+