'क्रिकेट के भगवान या क्रिकेट का किंग', सचिन-कोहली में कौन है बेस्ट, दिग्गज ने खोला राज

Virat Kohli and Sachin Tendulkar: भारत के दो सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को लेकर अक्सर दिग्गजों के बीच बहस होती रहती है।

Virat Kohli

Virat Kohli and Sachin Tendulkar: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं। विराट कोहली के बल्ले से पिछले कुछ मुकाबलों से लगातार रन निकल रहे हैं। विराट कोहली ने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान तीन शतक लगाने का काम किया। वह वनडे में अब अपनी 46 शतक पूरे कर चुके हैं। वनडे में अब वह सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने से अब बस चार शतक दूर हैं।

कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए विराट कोहली को वनडे में चार शतकों की जरूरत है। जिस तरह के फॉर्म से कोहली गुजर रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि वह जल्द ही सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाबी हासिल कर लेंगे। एशिया कप 2022 से पहले करीब दो साल तक विराट कोहली के बल्ला खामोश ही रहा था। लेकिन अब एक बार फिर विराट भारत के रन मशीन बन गए हैं।

कोहली-सचिन में कौन है बेस्ट

कोहली-सचिन में कौन है बेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में अपने बेस्ट खिलाड़ी का चयन किया है। दिग्गजों के बीच कोहली-सचिन को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। अमेजन प्राइम पर पैट कमिंस से विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में से बेस्ट खिलाड़ी को चुनने के लिए कहा गया। इस पर कमिंस ने विराट कोहली को बेस्ट खिलाड़ी बताया।

कमिंस ने कही ये बड़ी बात

कमिंस ने कही ये बड़ी बात

विराट कोहली को अपना पसंदीदा बल्लेबाज चुने जाने के पीछे कमिंस ने कहा कि मैंने विराट कोहली से कई मैच खेले हैं। लेकिन सचिन तेंदुलकर के साथ मुझे सिर्फ एक बार खेलने का मौका मिला है। कोहली की बल्लेबाजी को मैंने मैदान पर अधिक देखा है, लिहाजा मैं कोहली को ही अपना बेस्ट खिलाड़ी मानता हूं। सचिन और विराट की तुलना लंबे समय से होती रही है। कुछ लोगों को के मुताबिक सचिन भारत के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं तो कुछ का मानना है कि कोहली जैसा प्लेयर कोई और हो नहीं सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+