बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पैट कमिंस ने भरी हुंकार- 'ये है भारत में जीतने का हमारा बेस्ट चांस'

अपने घर पर पिछले पांच में चार टेस्ट जीतकर अब ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 फरवरी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत करेगी। पैट कमिंस को लगता है उनकी टीम के पास दुर्लभ सीरीज जीत के लिए बेस्ट चांस है।

Pat Cummins

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने घर में जिस तरह की फॉर्म दिखाई है उसका आधा भी वे भारत में दिखा दें तो टीम इंडिया के सामने कड़ी चुनौती पेश हो जाएगी। क्रिकेट का एक बड़ा एक्शन तब देखने को मिलेगा जब फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट मैच सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज चार मैचों की होती है और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के साथ ब्लाकबस्टर मुकाबलों के बावजूद एक फैक्ट ये है कि कंगारू टीम 2017 के बाद पहली बार टेस्ट खेलने भारत आ रही है। इस दौरान भारत ने ही दो बार डाउन अंडर में विजयी हासिल की।

लेकिन अब कंगारू टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को लगता है उनकी बारी है और ऑस्ट्र्रेलिया के पास चांस हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले पांच में चार टेस्ट मुकाबले जीते हैं। दो में वेस्टइंडीज को मारा और दो में साउथ अफ्रीका को धोया। लेकिन भारत टूर कतई आसान नहीं होने वाला। भारत को उसके घर पर टेस्ट सीरीज में हारने का मतलब है दुनिया जीत लेना।

सच तो ये भी है कि ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 सीजन के बाद से कोई भी टेस्ट सीरीज भारत के खिलाफ नहीं जीती है। कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ड्रा हुए टेस्ट मैच के बाद कहा, मुझे लगता है हमने खुद को बेस्ट चांस दिया है। यह हमारी जबरदस्त गर्मियां थी। हमने काफी अच्छे से खुद को ढाला है। भारत के खिलाफ हमारा वो अनुभव काफी काम करेगा जो हमने पिछले साल श्रीलंका और पाकिस्तान में हासिल किया। हम पिछले 12 महीनों के प्रदर्शन को अगले कुछ सप्ताह में रिफलेक्ट करने की कोशिश करेंगे।

पैट ने कहा कि आस्ट्रेलिया ने अपने घर पर गर्मियों में इस तरह की तैयारी की है जो उनको भारत में बदली हुई परिस्थितियों में मदद करेंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर, दिल्ली, धर्मशाला, अहमदाबाद में यह चार टेस्ट मैच खेलेगी जिसकी शुरुआत 9 फरवरी को होने जा रही है। हो सकता है नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए मिशेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन उपलब्ध ना हो क्योंकि इनको बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी।

कमिंस ने आगे कहा, भारत में होने वाला हर खेल हमें थोड़े अलग तरीके से लेना होगा। हो सकता है एक मैच में तीन तेज गेंदबाजों हों और हो सकता है अगले में केवल एक ही हो। हम भारत जाएंगे और परिस्थितियों के हिसाब से फैसला करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड के तौर पर बाकि स्पिन गेंदबाजी विकल्प मौजूद है जो भारत की परिस्थितियों में नाथन लियोन की कुछ मदद कर सकते हैं। इसलिए कमिंस कहते हैं कि मुझे लगता है हमारी टीम में सभी संभावनाएं मौजूद हैं। ये एक बड़ी सीरीज है तो हम अपनी स्क्वायड में हर विकल्प रखना चाहते हैं।

Recommended Video

    WTC Final 2023: Border-Gavaskar Trophy से होगा तय, फाइनल में कौन जाएगा? | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+