पप्पू यादव के बेटे ने बल्ले से मचाई तबाही, IPL का खटखटाया दरवाजा, कौन हैं तूफानी खिलाड़ी सार्थक रंजन?
Who is Sarthak Ranjan: कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद पप्पू यादव अपनी राजनीति की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनकी पत्नी रंजीत रंजन भी राज्यसभा एमपी हैं। दोनों पति-पत्नी का राजनीति में डंका बजता है। लिहाजा उनके बेटे के ऊपर भी लोगों की नज़रें हैं कि वह भी पैरेंट्स की तरह धमाल मचाएगा।
ऐसा ही देखने को मिला है लेकिन उनका बेटा सियासी पिच से काफी दूर क्रिकेट की पिच पर धमाका कर रहा है। मौजूदा दिल्ली प्रीमियर लीग में पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का धमाका देखने को मिला है। सार्थक एक तरह से गेंदबाजों पर टूट पड़े हैं। सार्थक ने भी अपने पिता के साथ कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी।

ओपनर के तौर पर बैटिंग करने वाले सार्थक ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए गेंदबाजों का कीमा बनाने का काम किया है। उनके चौके और छक्कों ने दिल जीतने वाला काम किया है। अब तक दिल्ली प्रीमियर लीग में सार्थक ने पांच मैच खेले हैं और ताबड़तोड़ बैटिंग का प्रदर्शन किया है।
Sarthak Ranjan ने किया धमाका
उनके बल्ले से लगभग 61 के औसत से 304 रन आए हैं और खास बात तो यह है कि वह चार बार फिफ्टी जमाने में सफल रहे हैं। सार्थक रंजन का बेस्ट स्कोर 82 रन रहा है। तूफानी बैटिंग के लिए महशूर सार्थक के बल्ले से 13 छक्के आए हैं, इसके अलावा वह 33 चौके भी जमा चुके हैं। इस सीजन वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी क्या क्लास है।
28 साल के सार्थक रंजन दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह अब तक 2 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा लिस्ट ए कैटेगरी में कुल 4 मुकाबले खेल चुके हैं, टी20 में वह पांच मैच खेल चुके हैं लेकिन दिल्ली प्रीमियर लीग में उनकी बैटिंग ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है।
Sarthak Ranjan के पास आईपीएल में आने का मौका
अगर दिल्ली प्रीमियर लीग में वह इसी रफ्तार से खेलते गए, तो आईपीएल में चुने जा सकते हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में पिछले साल धमाल मचाने वाले प्रियांश आर्य को पंजाब किंग्स ने खरीद लिया था। सार्थक रंजन के पास भी एक शानदार मौका आ सकता है। उन्होंने त्तुफानी बैटिंग से अपना जलवा तो दिखा दिया है, निरंतर रन बनाने से काम बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications