38 साल के पाकिस्तानी खिलाड़ी को मिला ICC प्लेयर ऑफ़ द मन्थ, एक साल पहले बाबर को मिला था अवॉर्ड

पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ अवॉर्ड में इतिहास रचने का काम किया है। खास बात तो यह है कि पिछले एक साल में पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी को यह अवॉर्ड नहीं मिला था। बाबर आज़म ने अगस्त 2023 में प्लेयर ऑफ़ द मन्थ का ख़िताब अपने नाम किया था।

अब पाकिस्तानी टीम के एक 38 वर्षीय खिलाड़ी को यह अवॉर्ड मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने के कारण इस क्रिकेटर को आईसीसी ने महीने का बेस्ट प्लेयर घोषित किया है। अक्टूबर में प्रदर्शन के आधार पर यह पुरस्कार मिला है।

pakistan team

पाक स्पिनर नोमान अली ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम की सीरीज जीत में बड़ी भूमिका निभाई। दो टेस्ट में पाक टीम ने जीत दर्ज की थी और नोमान ने कुल 20 विकेट अपने नाम किये। इस वजह से पाकिस्तान ने यह सीरीज 2-1 के अंतर से अपने नाम कर ली और इंग्लैंड को पराजित कर दिया।

नोमान ने इस अवसर पर कहा कि मुझे आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ़ मन्थ चुने पर ख़ुशी है। मैं अपने सभी साथियों का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे अपना बेस्ट करते हुए पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक घरेलू सीरीज जीतने में मदद की। इस तरह से देश की जीत में हिस्सा बनना रोमांचक होता है।

नोमान ने अपने प्रदर्शन के लिए मदद करने और प्रेरणा देने वाले साथी प्लेयर्स को यह अवॉर्ड समर्पित किया है। पहले टेस्ट मैच में भी नोमान ने अपनी टीम की पारी से हार टालने में मदद की थी। इसके बाद अगले मैचों में भी उनकी गेंदबाजी के सामने इंग्लिश खिलाड़ी धराशाई हो गए।

आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ अवॉर्ड लेने के लिए मिचेल सैंटनर और कगिसो रबाडा का नाम भी था लेकिन इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए नोमान ने बाजी मार ली। पाकिस्तान को इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में पराजित कर दिया था। इसके बाद अगले दो टेस्ट में इंग्लैंड को हराते हुए मेजबान टीम ने सीरीज जीत ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+