PAK vs NED: पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत, नीदरलैंड्स को हराकर रचा इतिहास

पाकिस्तान ने आखिरकार वर्ल्ड कप 2022 में अपनी पहली जीत हासिल करने में सफलता हासिल की। रविवार 30 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Pakistan vs Netherlands, 29th Match, Super 12 Group 2 Highlights: पाकिस्तान ने आखिरकार वर्ल्ड कप 2022 में अपनी पहली जीत हासिल करने में सफलता हासिल की। रविवार 30 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली इंटरनेशनल टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज की। 92 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 6 विकेट से मैच को अपने नाम किया। मोहम्मद रिजवान ने टीम के लिए सबसे अधिक 49 रन बनाने का काम किया।

बाबर आजम का फिर नहीं चला बल्ला

बाबर आजम का फिर नहीं चला बल्ला

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रहा। वह महज चार रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। रूलोफ़ वैन डर मर्वे ने जबरदस्त थ्रो फेंककर बाबर आजम का विकेट चटकाने का काम किया। बाबर आजम को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। दिग्गज बाबर को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने की सलाह दे रहे हैं।

फखर ज़मां ने खेली 20 रनों की पारी

फखर ज़मां ने खेली 20 रनों की पारी

हैदर अली की जगह इस मुकाबले में फखर जमां को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। बाबर आजम के आउट होने के बाद फखर जमां ने आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने तीन चौके की मदद से 20 रनों की पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। जिम्बाब्वे और भारत के खिलाफ फखर जमां की कमी पाकिस्तान को साफ तौर पर खली थी, लेकिन इस मुकाबले में फखर जमां को खेलने का मौका मिला।

पाकिस्तानी गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

पाकिस्तानी गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

इस मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन ही बना सकी। टीम के लिए कॉलिन एकरमैन ने सबसे ज्यादा 27 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 15 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने चार ओवर में 22 रन देकर सबसे अधिक तीन विकेट लिए। मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो जबकि शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

नीदरलैंड्स- स्टीफ़न मायबर्ग, मैक्स ओडोड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर और कप्तान), रूलोफ़ वैन डर मर्वे, टिम प्रिंगल, फ्रेड क्लासेन, ब्रैंडन ग्लोवर और पॉल वैन मीकेरेन।

पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, फखर ज़मां, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+