हार के बाद भी भारत की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान! चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल का ऐसा है गणित

IND vs PAK: भारत से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम अब चैम्पियंस ट्रॉफी से लगभग बाहर हो गई है। पाकिस्तान को अब किसी चमत्कार की आवश्यकता है। सेमीफाइनल की राह अब काफी कठिन हो चली है। एक समीकरण अब भी बचा हुआ है लेकिन यह मुश्किल है।

सेमीफाइनल में जाने के लिए पाक को भारत की आवश्यकता भी होगी। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश है। भारत और न्यूजीलैंड के आसार अगले चरण में जाने के लग रहे हैं। अंक तालिका में टीम इंडिया इस समय टॉप पर है और दो मैचों में चार अंक हासिल किये हैं।

ind vs pak

पाकिस्तान की उम्मीदें भारत और बांग्लादेश दोनों पर हैं। पाकिस्तानी टीम की राह बनाने के लिए बांग्लादेश को अपना मुकाबला कीवी टीम के खिलाफ अच्छे मार्जिन से जीतना पड़ेगा क्योंकि न्यूजीलैंड का नेट रन रेट प्लस में है और पाक का माइनस में है।

इसके अलावा टीम इंडिया को अपना अगला मैच कीवी टीम के खिलाफ जीतना होगा। इससे भारतीय टीम 6 अंक लेकर अगले चरण में चली जाएगी। कीवी टीम को बांग्लादेश और भारत से हार मिलने पर अंक नहीं मिलेंगे। इसके बाद पाकिस्तान को अपना बचा हुआ मैच जीतना होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तानी टीम को बड़े मार्जिन से जीतकर अपना नेट रन रेट प्लस में लाना पड़ेगा। उधर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से पराजित कर उनका नेट रन रेट माइनस में ला दे, तो पाकिस्तानी टीम के लिए रास्ता खुल सकता है। ऐसे में पाक टीम तो चाहेगी कि टीम इंडिया 2 मार्च को कीवी टीम के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जाए, मगर इससे पहले बांग्लादेश वाले मैच में 24 फरवरी को कीवी टीम की हार की दुआ भी करेगी।

वहां अगर कीवी टीम जीत जाए, तो पाक बाहर है। भारत की जीत, न्यूजीलैंड की हार और पाकिस्तान की अंतिम मैच में जीत से समीकरण बन सकते हैं लेकिन वहां नेट रन रेट अहम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+