SL vs PAK: फाइनल से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को दी पटखनी, 5 विकेट से जीता मुकाबला
एशिया कप के फाइनल से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। फाइनल से पहले दोनों टीमों के बीच सुपरफोर का मुकाबला खेला गया, जिसे श्रीलंका की टीम ने आसानी से अपने नाम कर लिया।
नई दिल्ली, 9 सितंबर। एशिया कप के फाइनल से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। फाइनल से पहले दोनों टीमों के बीच सुपरफोर का मुकाबला खेला गया, जिसे श्रीलंका की टीम ने आसानी से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से मिले 122 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पथुम निसानका ने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने नाबाद 55 रन बनाए।

श्रीलंका का शानदार प्रदर्शन
गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भी सूझ-बूझ के साथ बल्लेबाजी की। महज दो रन पर दो विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की टीम भी मुश्किल में दिखाई दे रही थी। लेकिन सलामी बल्लेबाज पथुम निसानका और भानुका राजपक्षे ने समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। लेकिन भानुका राजपक्षे 19 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। पथुम निसानका ने टीम के लिए अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।

पाकिस्तान ने बनाए थे 121 रन
पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए 122 रनों का टारगेट दिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान महज 14 रन बनाकर प्रमोद मदुशन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद वनिन्दु हसरंगा ने फखर जमान और कप्तान बाबर आजम को भी पवेलियन भेज दिया। बाबर आजम ने टीम के लिए सबसे अधिक 30 रन बनाए थे। मोहम्मद नवाज ने अंत के ओवरों में कुछ शॉट लगाए, उन्होंने टीम के लिए 26 रन जोड़े।

एशिया कप में श्रीलंका का दमदार प्रदर्शन जारी
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने पहले अफगानिस्तान और फिर भारत को हराकर खुद की सीट फाइनल में पक्की की थी। जबकि पाकिस्तान ने सुपरफोर के दोनों ही मुकाबले को रोमांचक अंदाज में अपने नाम करने में सफल रही। भारत को हराने के बाद अफगानिस्तान को भी बेहद करीबी मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हसन अली, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, उस्मान कादिर।
श्रीलंका- दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसानका, धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (सी), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications