Pakistan ने रचा इतिहास, 33 साल में पहली बार हुआ ये करिश्मा, व्हाइट वॉश कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Pakistan vs South Africa 3rd ODI Highlights: पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की परफॉर्मेंस को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाओं का माहौल गर्म है। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका की घरेलू धरती पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। यह पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारत ने वो कर दिखाया जो अब तक भारतीय टीम भी नहीं कर सकी है।

पाकिस्तान का शानदार प्रदर्शन (Pakistan vs South Africa)

पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की। पाकिस्तान के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर यह सीरीज जितने में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को काबू में रखा और बल्लेबाजों ने चुनौतीपूर्ण स्थितियों में बखूबी रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस प्रदर्शन के बाद टीम की लगातार तारीफ हो रही है।

Pakistan 1

सैम अय्यूब ने जड़ा जोरदार शतक

मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। लेकिन यह निर्णय उनके लिए फायदेमंद साबित नहीं हुआ। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 308/9 रन बोर्ड पर लगाए। बारिश के कारण टीम को 47 ओवर तक ही बल्लेबाजी का मौका मिला। इस दौरान पाकिस्तान के ओपनर सैम अय्यूब ने शानदार प्रदर्शन किया और 94 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी ने पाकिस्तान को एक मजबूत स्कोर बनाने में मदद की।

इन बल्लेबाजों ने भी दिखाया दमखम

सैम अय्यूब के अलावा कप्तान मोहम्मद रिजवान, पूर्व कप्तान बाबर आजम और सलमान आगा ने अपनी शानदार पारियों से टीम को बेहतरीन स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। रिजवान ने 52 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाकर 53 रन बनाए। बाबर आजम ने 71 गेंदों में 7 चौके मारकर 52 रन बनाए। वहीं सलमान आगा ने 33 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों की पारियों ने टीम के स्कोर को मजबूत किया और मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी कर दिया।

साउथ अफ्रीका को मिली हार

साउथ अफ्रीका को डीएलएस नियम के तहत 47 ओवर में 308 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन वे इस लक्ष्य को हासिल करने में सफल नहीं हो सके। टीम केवल 42 ओवर में 271 रन बनाकर ढेर हो गई। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने शानदार 81 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 43 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, उनकी आक्रामक पारी के बावजूद साउथ अफ्रीका टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही और वे लक्ष्य से पीछे रह गए।

33 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू ज़मीन पर पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। दक्षिण अफ्रीका की पहली वनडे सीरीज 1991-92 में थी, और यह उनके घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज में पाकिस्तान की यह पहली क्लीन स्वीप है। इस जीत से पाकिस्तान ने इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को उनकी घरेलू ज़मीन पर इस तरह से हराया। यह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस तरह साउथ अफ्रीका की घरेलू जमीन पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली वो पहली टीम बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+