South Africa vs Pakistan: साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान मैच की ये है तगड़ी ड्रीम टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

South Africa vs Pakistan 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज, 22 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शाम 05:30 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले ड्रीम टीम पर एक नजर डालते हैं।

पाकिस्तान पहले ही सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है, इसलिए वे प्रोटियाज के खिलाफ ऐतिहासिक वाइटवॉश हासिल करने के लिए तैयार हैं।

Babar Azam Mohammad Rizwan

साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इस फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 85 मैच खेले गए हैं। इस दौरा 52 मुकाबलों में जीत के साथ साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 32 मैचों में जीत दर्ज की है। एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला।

पिच और वेदर रिपोर्ट

वांडरर्स स्टेडियम अपनी बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए प्रसिद्ध है, जिस पर अक्सर हाई स्कोर बनते हैं। ऐतिहासिक रूप से, टीमें यहां अक्सर वनडे में 300 रन का आंकड़ा पार करती रही हैं। आसमान साफ रहने की उम्मीद है, बारिश के कारण खेल में बाधा पड़ने की संभावना कम है।

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के मैच की ड्रीम टीम

  • विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, मोहम्मद रिजवान, रयान रिकेल्टन
  • बल्लेबाज: बाबर आजम, टोनी डी ज़ोरज़ी
  • ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, आगा सलमान, सईम अयूब, मार्को जेनसन
  • कप्तान: बाबर आजम
  • उपकप्ता: हेनरिक क्लासेन

दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटीकपर), डेविड मिलर, मार्को जेनसन, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, क्वेना मफाका, तबरेज़ शम्सी, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, कामरान गुलाम, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, तय्यब ताहिर। सुफियान मुकीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+