Asia Cup: आउट होने के बाद गेंदबाज को बल्ला दिखाने वाले आसिफ को ICC करे बैन, अफगानी क्रिकेटर की मांग
एशिया कप 2022 में सुपर-4 के चौथे मुकाबले में बुधवार को अफगानिस्तान का सामना पाकिस्तान से हुआ।
नई दिल्ली, 8 सितंबर: एशिया कप 2022 में सुपर-4 के चौथे मुकाबले में बुधवार को अफगानिस्तान का सामना पाकिस्तान से हुआ। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने आखिरी ओवर की पहली 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस हार ने अफगानिस्तान के साथ ही भारत की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
Recommended Video

आईसीसी करे बैन
पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच के दौरान मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली ने अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीद अहमद मलिक से बहसबाजी के बीच उन्हें बल्ला दिखा दिया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आसिफ करीम जनत के हाथों कैच आउट हुए। आउट होने के बाद आसिफ और फरीद बीच मैदान पर ही भिड़ गए। दोनों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ी बेकाबू नजर आए। इसके बाद अब अफगानी खिलाड़ियों की मांग है कि आईसीसी आसिफ अली को बैन कर दे।

बाकी मैचों के लिए बैन किया जाए
आसिफ और फरीद के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए अंपायर ने बीच बचाव किया। वहीं साथी खिलाड़ियों ने भी दोनों को शांत कराया और अलग-अलग किया। इसके बाद 8 गेंदों पर 16 रन बनाने वाले आसिफ पवेलियन लौट गए। आसिफ जब आउट हुए तो पाकिस्तान को जीत के लिए 7 गेंदों में 12 रनों की जरूरत थी। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान गुलबदीन नैब ने ट्विटर पर लिखा, 'आसिफ अली ने इस तरह की बेवकूफी मैदान पर दिखाई, उन्हें टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बैन कर देना चाहिए। किसी भी गेंदबाज को बल्लेबाज के आउट होने का जश्न मनाने का हक है, इसमें ऐसे लड़ाई करना सही नहीं है।'
#BanAsifAli @ICC It's not the first time this Pakistani cricketer misbehaved on the ground, last time in a match he pointed his bat as Gun & today he was trying to hit Afghan Player with his bat, extremely disgraceful & unethical. SHAME. pic.twitter.com/tDhvFTjWo7
— Khalid Amiri - خالد امیري (@KhalidAmiri01) September 7, 2022

पवेलियन में भिड़े फैंस
19वें ओवर की 5वीं गेंद पर पाकिस्तान को 9वां झटका लगा था। 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे आसिफ 8 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद नसीम शाह क्रीज पर आए। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी, वहीं अफगानिस्तान जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर था। फजलहक फारूकी के ओवर की पहली दो गेंदों पर नसीम ने दो शानदार छक्के जड़कर पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचा दिया। पाकिस्तान की जीत के बाद दोनों टीमों के फैंस के बीच भी विवाद देखने को मिला। इसके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
This is what Afghan fans are doing.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) September 7, 2022
This is what they've done in the past multiple times.This is a game and its supposed to be played and taken in the right spirit.@ShafiqStanikzai your crowd & your players both need to learn a few things if you guys want to grow in the sport. pic.twitter.com/rg57D0c7t8












Click it and Unblock the Notifications