World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव! 6 मैच में 38 विकेट लेने वाले को मिलेगा मौका
Pakistan squad for ODI World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप में सबसे मजबूत टीम मानी जा रही थी। नेपाल के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान ने सुपरफोर में बांग्लादेश को भी हरा दिया। जिसके बाद पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचना लगभग पक्का माना जा रहा था। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान अपने दोनों मैचों को हार गई। पहले भारत और फिर श्रीलंका के खिलाफ शिकस्त झेलकर पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गई।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर उठे सवाल: पाकिस्तान को एशिया कप में मिली हार के साथ ही टीम के खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस में सवाल उठने लगे हैं। कप्तान बाबर आजम वर्ल्ड कप से पहले टीम की खामियां को कम करने की कोशिश में जुट गए हैं। पाकिस्तान की स्पिन अटैक टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर एशिया कप में सामने आई है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में नए खिलाड़ी को मौका दे सकती है।

अबरार अहमद को मिल सकता है मौका: पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करने वाले अबरार अहमद को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही जैक क्राउली, बेन डकैट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स और विल जैक्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का विकेट अबरार ने लेने का काम किया। वह भारतीय पिचों पर पाकिस्तान टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। अबरार ने कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 38 विकेट हैं।
शादाब खान ने किया निराश: एशिया कप में उप-कप्तान और लेग स्पिनर शादाब खान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में टीम को अब एक स्पिनर की तलाश है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बाबर आजम और चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक की बैठक के बाद अबरार अहमद को टीम में शामिल करने पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान भी किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications