ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीत बाबर आजम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
नई दिल्ली। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में समाप्त हुई द्विपक्षीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कप्तान बाबर आजम को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के मार्च नॉमिनेशन में जगह दी गई थी, जिसमें उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रेथवेट भी अवॉर्ड जीतने की रेस में लगे हुए थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करांची में खेले गये टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 196 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने का फायदा बाबर आजम को मिला और जब मंगलवार को विजेता का ऐलान हुआ तो उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस सीरीज के दौरान रनों की बारिश की और प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड को अपने नाम किया। इस अवॉर्ड को जीतने के साथ ही बाबर आजम ने इतिहास रच दिया है और खेल जगत में यह कारनामा करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गये हैं।
और पढ़ें: 'वो हर मैच में पहनता था एक ही शर्ट', सहवाग ने सुनाया पूर्व क्रिकेटर के अंधविश्वास का किस्सा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की रनों की बारिश
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली गई बेनॉड-कादिर ट्रॉफी के दौरान उस्मान ख्वाजा और अब्दुल्लाह शफीक के बाद बाबर आजम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने थे। बाबर आजम ने 5 पारियों में 78 की औसत से 390 रन बनाये जिसमें दो अर्धशतक और एक शतकीय पारी आई थी। उनकी बल्लेबाजी का सबसे खास पल करांची टेस्ट में आया था जब उन्होंने 196 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मैच हारने से बचाया।

वनडे सीरीज में भी बरकरार रखी अच्छी लय
बाबर आजम ने अपनी शानदार लय को वनडे सीरीज में भी बरकरार रखा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में 57 रनों की पारी खेली जिसकी वजह से उनकी टीम 88 रनों से जीती तो वहीं पर दूसरी जीत में 114 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को सीरीज में जीत दिलाई थी। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1-0 से टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया था तो वहीं पर वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज जीती थी।

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
बाबर आजम ने यह अवॉर्ड हासिल करने के लिये वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पीछे छोड़ा और आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। बाबर आजम ने अप्रैल 2021 में अपना पहला प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता था तो वहीं पर मार्च 2022 में अपना दूसरा अवॉर्ड जीता है।
-
Ishaq Dar Video: अचानक गिर पड़े पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, विदेशी मेहमान के सामने बैलेंस खो बैठे -
पाकिस्तान क्रिकेट पर लगा एक और कलंक! PSL में फखर जमान ने की सरेआम बेईमानी, मचा हड़कंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट












Click it and Unblock the Notifications