इमर्जिंग के नाम पर पाकिस्तान ने उतारे इंटरनेशनल खिलाड़ी, एशिया कप में चालाकी कर भारत को हराया

Emerging Asia Cup: इस साल इमर्जिंग एशिया कप में पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज करते हुए भारत को पराजित कर दिया। भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उभरते हुए खिलाड़ियों की टीमों के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम ने कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खिलाया और नाम इमर्जिंग टीम दिया।

पाकिस्तान ए टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस कर रहे थे। यह कहीं से इमर्जिंग टीम नहीं थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का अनुभव रखने वाले कई खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया था। भारतीय टीम अंडर 23 की तरह लग रही थी। इसमें साफ़ तौर पर अनुभव की कमी थी।

pakistan team

तैयब ताहिर ने पाकिस्तानी टीम में इस साल डेब्यू किया था। वही इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में स्टार खिलाड़ी थे। उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। उन्होंने पाकिस्तानी टीम को 352 रनों के बड़े स्कोर तक पहुँचाने में काफी मदद की। ताहिर ने 12 चौके और 4 छक्के जड़े।

साहिबजादा फरहान और सैम अयूब दोनों के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है। उनकी अग्रेसिव बैटिंग के कारण भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई। ताहिर की बैटिंग के लिए इन दोनों खिलाड़ियों ने बेस तैयार किया था। इसके बाद तैयब ताहिर के बल्ले से तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली और एक शतक आया।

भारतीय टीम में यश धुल काफी युवा खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं था जिसको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिला हो। पाकिस्तान की टीम में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद इमर्जिंग टीम में खिलाड़ी शामिल थे, ऐसे में इसे इमर्जिंग टीम कहना बेमानी होगी।

पाकिस्तानी टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैम्पियन थी। पिछली बार भी पाक ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी उनका खेल कुछ वैसा ही रहा। हालांकि लीग चरण में उनको भारतीय टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल में टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+