'कोई एक करोड़ रुपये देगा तो भी यह बल्ला नहीं दूंगा..', कोहली के लिए पाकिस्तानी फैन में दिखा गजब का प्यार
भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में क्रिकेट फैंस की कमी नहीं है। यही वजह है कि जब भी इन दोनों देशों का मुकाबला होता है तो मैच का टिकट मिलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है।
नई दिल्ली, 9 सितंबर। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में क्रिकेट फैंस की कमी नहीं है। यही वजह है कि जब भी इन दोनों देशों का मुकाबला होता है तो मैच का टिकट मिलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में अपना आखिरी मुकाबला खेलकर वापस लौट चुकी है।

पाकिस्तानी फैन ने जीता दिल
पत्रकार विमल कुमार ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फैन के हाथ में बल्ले देखकर उनसे पूछा जाता है कि ये बल्ला कहां से आया। इस पर फैन कहता है कि विराट कोहली भैया ने यह बल्ला मुझे साइन करके गिफ्ट के तौर पर दिया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे कोहली का साइन किया हुआ बल्ला मिला है।
कोई एक करोड़ देगा फिर भी नहीं दूंगा
पाकिस्तानी फैन से आगे जब पूछा गया कि क्या वह अधिक पैसे मिलने पर इस बल्ले को बेच देंगे। इस पर फैन ने कहा, मुझे इसका 4000-5000 दिरहम (1 दिरहम = INR 21.68) देने के लिए तैयार था। लेकिन ये मुझे बेचना नहीं है, कोई पांच लाख दिरहम (INR 1.08 करोड़) दे तो भी बेचना नहीं है। मेरे लिए यह बल्ला बेहद स्पेशल जिसे में काफी संभालकर अपने पास रखना चाहता हूं।
बल्ले का कलेक्शन करने का है शौक
फैन ने आगे कहा कि विराट कोहली के अलावा मेरे पास लगभग 150 से ज्यादा बैट है। मैच पिछले 8-9 सालों से बैट कलेक्ट कर रहा हूं। मेरे पास इमरान खान का बल्ला है। शाहिद अफरीदी का बल्ला है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह का बल्ला भी मैंने संभालकर रखा हुआ है। फैन के मुताबिक दोनों देशों में एक जैसे कल्चर और लोग हैं, जिसकी वजह से हमारे बीच इतना प्यार बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications