पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आतंकवाद के खिलाफ उठाई आवाज, वैष्णो देवी आतंकी हमले पर कही बड़ी बात
Hasan ali on Reasi Terror Attack: रविवार यानी 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर आतंकी हमला हो गया। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई घायल भी हो गए। इस घटना के बाद से ही पूरे भारत में गुस्से का माहौल है। हर कोई घटना की निंदा कर रहा है। अब पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन अली ने भी इस आतंकी हमले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
हसन अली ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जंगलों में अभियान चलाकर एक आतंकी को मार गिराने का दावा किया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने वैष्णो देवी अटैक को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की। हसन अली पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कई वर्षों से खेल रहे हैं।

भारतीय हैं हसन अली की पत्नी
हसन अली ने आतंकी हमले पर अपनी संवेदना जताते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि ऑल आइज ऑन वैष्णो देवी अटैक। मतलब सभी की नजरें वैष्णो देवी तीर्थ यात्रियों पर हुए हमले की घटना पर है। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में हसन अली को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली है। हसन अली की पत्नी भारतीय हैं। मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली फ्लाइट इंजीनियर सामिया आरजू से कुछ साल पहले ही हसन अली ने लव मैरिज की थी।
बस ड्राइवर को भी लगी गोली
बता दें कि 9 जून यानी रविवार की शाम जम्मू के कटरा के पास मौजूद शिवपुरी धाम से श्रद्धालुओं की एक बस रियासी जिले की ओर जा रही थी। इस दौरान बस पर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग से बचने के लिए बस ड्राइवर ने तेजी से बस निकलने की कोशिश की। लेकिन ड्राइवर को गोली लग गई और बस नियंत्रण से बाहर हो गई। इसके बाद बस जाकर एक खाई में गिर गई।












Click it and Unblock the Notifications