क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी इंडियन लॉयर्स की टीम? PAK बार काउंसिल ने किया आमंत्रित

पाकिस्तान बार काउंसिल ने भारत के पुरुष और महिला वकीलों की क्रिकेट टीम को आमंत्रित किया है। अक्टूबर 2023 के दौरान पाकिस्तान और उसके बाद भारत में दोनों टीमों के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच के लिए पाकिस्तान का दौरा करने के लिए पड़ोसी मुल्क ने आमंत्रित किया है।

एएनआई के ट्वीट कर बताया कि 'पाकिस्तान बार काउंसिल ने भारत के पुरुष और महिला वकीलों की क्रिकेट टीम को अक्टूबर 2023 के दौरान पाकिस्तान और उसके बाद भारत में दोनों टीमों के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच के लिए पाकिस्तान का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है।'

virat kohli and babar azam

सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान को मिली करारी हार
इधर, एशिया कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान को 224 रनों से करारी शिकस्त दी है, पाकिस्तान को हराने के बाद भारत ने श्रीलंका को भी हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।बाबर आजम की टीम के खिलाफ रोचक मुकाबले में कुलदीप यादव ने 5 विकेट लेकर पूरी पाकिस्तान टीम को हिलाकर रख दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने अविश्वसनीय 47वां वनडे शतक जड़ा और वनडे में 13,000 रन पूरे किए, वहीं कुलदीप ने इस फॉर्मेट में अपना दूसरा पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं केएल राहुल ने चोट से वापसी करते हुए अपनी शानदार नाबाद 111 रन की पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

17 सितंबर को होगा फाइनल मुकाबला
भारतीय टीम दूसरे सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत के बाद एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। रविवार, 17 सितंबर को ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के विजेता से टीम इंडिया का मुकाबला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+