PAK vs ZIM: पाकिस्तान-ज़िम्बाब्वे के बीच जोरदार टक्कर आज, कब और कैसे देखें लाइव मुकाबला
PAK vs ZIM Live Streaming: श्रीलंका को करारी शिकस्त देने के बाद पाकिस्तान की टीम अबट्राई-सीरीज़ में एक बार फिर से खेलने के लिए तैयार है। मुकाबला जिम्बाब्वे की टीम से होना है। इस सीरीज़ के पहले मुकाबले में भी दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, जिसमें पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।
जिम्बाब्वे ने अब तक एक मैच जीता है और एक गंवाया है, ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ पिछली जीत के बाद वे अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। पाकिस्तानी टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी और इस इवेंट में सबसे मज्बित टीम भी लग रही है।

शनिवार को पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 7 विकेट से मात दी, जो लंकाई टीम की लगातार दूसरी हार साबित हुई। मोहम्मद नवाज़ ने 3 विकेट चटकाए और साहिबज़ादा फर्हान ने 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत अपने नाम कर ली।
मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा, जहां शाम 6:30 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। भारतीय समय के मुताबिक टॉस ठीक शाम 6 बजे होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है।
PAK vs ZIM: लाइव स्ट्रीमिंग
ट्राई-सीरीज़ 2025 में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sports TV के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी। दर्शक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के सीधे मोबाइल या टीवी पर मैच का आनंद ले सकेंगे। ट्राई-सीरीज़ 2025 में पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे का यह मुकाबला भारत में किसी भी टीवी चैनल पर लाइव नहीं दिखाया जाएगा।
पाकिस्तान टीम: साहिबज़ादा फरहान, साइम अयूब, बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक और अब्दुल समद।
ज़िम्बाब्वे टीम: जिम्बाब्वे की टीम में ये खिलाड़ी शामिल हैं: ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसिकीवा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारावा, ग्रेम क्रेमर, टोनी मुनयोंगा, तदीवानाशे मरुमानी और न्यूमैन न्यामहुरी।












Click it and Unblock the Notifications