'मैच रेफरी ने मांग ली माफ़ी,' थूककर चाटने के बाद पाकिस्तान का नया पैंतरा, बेइज्जत होकर सुनाई बेवकूफी भरी कहानी
PAK vs UAE: आईसीसी के सामने भारी बेइज्जती होने के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी जनता से झूठ बोलने में पीछे नहीं रहा। यूएई के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने के बाद पाक ने मुकाबला खेला। सूर्यकुमार यादव द्वारा हाथ नहीं मिलाने वाले मामले को मैच रेफरी से जोड़कर पाकिस्तान ने राजनीति की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
यूएई के खिलाफ मैच शुरू होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हेड मोहसिन नकवी ने अपने देश में एक प्रेस वार्ता कर दुनिया को झूठ परोसने का काम किया। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने हमें प्रोटेक्ट किया है। मैच रेफरी एंडी पाईक्रॉफ्ट ने माफ़ी मांग ली है।

नकवी ने कहा कि मैच रेफरी ने पाकिस्तान क्रिकेट ऑपरेशंस मैनेजर, हेड कोच और कप्तान से गलती की मांगी है। इस वजह से हमने खेलने का फैसला लिया। हमने आईसीसी से निवेदन किया है कि 14 सितंबर को आचार संहिता का उल्लंघन हुआ, इस पर जांच हो।
क्रिकेट और राजनीति एक साथ नहीं हो सकते। इन दोनों चीजों को अलग रखना चाहिए। हमें प्राइम मिनिस्टर और रमीज भाई आदि लोग मैच का बहिष्कार करने में हमारे सपोर्ट में थे। अंतिम समय में क्या होना है, उसका हमें पता नहीं था। अल्लाह तालाह ने पाकिस्तान के इज्जत रखी। आइंदा अब हम क्रिकेट पर ध्यान रखेंगे सियासत पर नहीं।
नकवी ने मामला रेफरी पर माफ़ी के साथ समाप्त कर दिया लेकिन पाइक्रॉफ्ट ने इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह पहले से ही मैच रेफरी तय किये गए थे और पाक ने खेलने से इनकार अंतिम समय पर किया है। मैच रेफरी को हटाने की मांग पर अड़ने के बाद माफ़ी पर तुरंत मान जाना कुछ अलग इशारा करता है।












Click it and Unblock the Notifications