PAK vs SA: भारत से पिटने के बाद बदल गई पाकिस्तान की टीम, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री, अफ्रीका से होगा मुकाबला

PAK vs SA, Pakistan announce squad: भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान अब टेस्ट के लिए तैयार है। पाकिस्तान को एशिया कप में भारत के खिलाफ तीन मैच खेलने का मौका मिला। इन तीनों ही मुकाबलों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ होने वाली आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

पाकिस्तान ने किया टेस्ट टीम का ऐलान (PAK vs SA, Pakistan announce squad)

यह सीरीज़ पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र की शुरुआत होगी। टीम की कप्तानी की ज़िम्मेदारी शान मसूद को सौंपी गई है। हाल ही में एशिया कप से बाहर रहे स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने टेस्ट टीम में वापसी की है। इन दोनों खिलाड़ियों को T20 फ़ॉर्मेट से बाहर रखा गया था।

PAK vs SA 1

कुछ नए चेहरों को मिला मौक़ा

टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। आसिफ़ अफ़रीदी, फ़ैसल अकरम और विकेटकीपर रोहैल नज़ीर को शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। इसके अलावा टी 20 कप्तान सलमान अली आगा ने भी टेस्ट टीम में अपनी जगह बरक़रार रखी है। हालांकि, एशिया कप में आगा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

टीम में शामिल किए गए तीन स्पिनर

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह सीरीज़ स्पिन का कड़ा इम्तिहान हो सकती है, क्योंकि पाकिस्तान ने अपनी टीम में तीन विशेषज्ञ स्पिनरों साजिद ख़ान, नोमान अली और अबरार अहमद को शामिल किया है, जिन्होंने पिछली बार घरेलू सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया था।

दक्षिण अफ्रीका करेगी पाकिस्तान का दौरा

पहला टेस्ट 12 अक्टूबर से लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में होगा।
दूसरा टेस्ट 20 अक्टूबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा।

टी-20 सीरीज़ की शुरुआत 28 अक्टूबर को रावलपिंडी से होगी। जिसके बाद बाक़ी दो मैच लाहौर में होंगे। सबसे ख़ुशी की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेज़बानी के लिए फ़ैसलाबाद के इक़बाल स्टेडियम की वापसी हो रही है, जहां 4 से 8 नवंबर के बीच तीन वनडे मुक़ाबले खेले जाएंगे।

पाकिस्तान की पूरी टीम: शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफ़ीक़, अबरार अहमद, आसिफ़ अफ़रीदी, बाबर आज़म, फ़ैसल अकरम, हसन अली, इमाम-उल-हक़, कामरान ग़ुलाम, ख़ुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), नोमान अली, रोहैल नज़ीर (विकेटकीपर), साजिद ख़ान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफ़रीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+