VIDEO: ये है साल का बेस्ट कैच, बाज की तरह गेंद पर टूट पड़े फिलिप्स, स्टेडियम में पसरा सन्नाटा
PAK vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड टीम ने अपनी फील्डिंग के मानक दर्शाए हैं। ग्लेन फिलिप्स ने मैदान पर कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। उन्होंने एक धांसू कैच लेकर हर किसी का मुंह बंद कर दिया। मैदान पर हर कोई इस कैच को देखकर हैरान था।
मोहम्मद रिजवान का मैच पॉइंट पर पकड़ा गया। फिलिप्स ने अपनी बाईं तरफ उछलते हुए कैच लेकर वापस नीचे गिरे लेकिन गेंद को पकड़कर रखा। ओ'रूर्के की गेंद छोटी थी और इसे हाफ कट खेलते हुए रिजवान ने फील्डर के करीब खेल दिखा। बाकी काम फिलिप्स ने उछलते हुए पूरा कर दिया।

अगर इस कैच को साल का बेस्ट कैच कहा जाए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। जैसे ही रिजवान का कैच पकड़ा गया। स्टेडियम में सन्नाटा सा छा गया और खुद रिजवान भी खड़े होकर देखते रह गए। यह कुछ ऐसा था, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी।
न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन काम किया, तो फील्डरों ने भी अपने गेंदबाजों का पूरा साथ देने का मन बनाया और इसका उदाहरण रिजवान का कैच है। वह 14 गेंदों का सामना करते हुए महज 3 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
PAK vs NZ: कीवी बल्लेबाजों के शतक
इससे पहले कीवी टीम के लिए इस मुकाबले में दो बल्लेबाजों ने शतक जमाए। रचिन रविन्द्र की जगह खेल रहे विल यंग ने बेहतरीन इंटेंट दर्शाया और धांसू शतक जमाया। उनके बाद कप्तान टॉम लैथम ने भी कुछ यही किया और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 118 रनों की पारी खेल पाकिस्तानी गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का काम किया।
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड का बड़ा स्कोर
दो शतक के अलावा कीवी पारी में एक फिफ्टी भी देखने को मिली। ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतक उड़ाया और 39 गेंदों में ही 61 रनों की पारी खेल डाली। इस तरह कीवी टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 320 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications