PAK vs NZ: तीन हाफ सेंचुरी के बाद सरफराज ने शतक का कुछ यूं मनाया जश्न, पत्नी भी नहीं रोक पाई आंसू

सरफराज अहमद ने कराची टेस्ट मैच के आखिरी दिन के आखिरी सेशन में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पांचवी सेंचुरी पूरी की।

sarfaraz ahmed century

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है। इस ड्रॉ के साथ ही यह सीरीज भी ड्रॉ रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम जीत से सिर्फ 15 रन दूर रह गई। वहीं न्यूजीलैंड भी जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर रह गई। दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन पाकिस्तान को भले ही जीत नसीब न हुई हो, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने अपने अनुभवी खिलाड़ी सरफराज अहमद के चौथे टेस्ट शतक का जश्न खुलकर मनाया। दरअसल, आखिरी सेशन में सरफराज अहमद ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया।

3 हाफ सेंचुरी के बाद सरफराज ने बनाया शतक

4 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे सरफराज अहमद ने शुक्रवार को अपनी टीम के लिए एक धैर्यपूर्ण पारी खेली। 319 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही उनकी टीम के बाकि खिलाड़ी जल्दी-जल्दी आउट होते चले जा रहे थे, लेकिन सरफराज ने एक छोर संभाले रखा और पांचवें दिन के आखिरी सेशन में अपना शतक पूरा किया। सरफराज के लिए यह शतक बेहद खास था, क्योंकि उन्होंने 4 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है और न्यूजीलैंड के खिलाफ वो इस सीरीज में 3 हाफ सेंचुरी लगा चुके थे, लेकिन बल्ले से शतक नहीं आया था। सरफराज ने पहले टेस्ट में 86 और 53 रन की पारी खेली थी, जबकि दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 78 रन बनाए थे।

सरफराज की सेंचुरी से भावुक हुई उनकी पत्नी

आपको बता दें कि सरफराज अहमद ने पाकिस्तान के लिए आखिरी इंटरनेशनल शतक 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही लगाया था। यह मैच दुबई में खेला गया था। सरफराज ने उस मैच 112 रन की पारी खेली थी। 8 साल के अंतराल के बाद उनके बल्ले से शतक निकला था, इसलिए इस शतक ने सरफराज के परिवार को भी भावुक कर दिया। मैदान पर उनकी पत्नी के छलकते आंसू कैमरे के सामने आए। वहीं सरफराज ने भी शतक पूरा करने के बाद जोशीले अंदाज में सेलीब्रेशन किया। वहीं उनके टीममेंट्स ने भी ड्रेसिंग रूम से सरफराज को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+