Pak Vs Nz: विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान की धमाकेदारी एंट्री, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
Pak Vs Nz: विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की है।न्यूजीलैंड के 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने इस लक्ष्य को 7 विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया।पाकिस्तान की ओर से शान मसूद ने विजयी रन बनाए। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। पाकिस्तान का फाइनल में मुकाबला भारत या इंग्लैंड से होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला होगा।
Recommended Video

पाक की जबरदस्त बल्लेबाजी
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की जबरदस्त शुरुआत हुई। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 12.4 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 105 तक पहुंचा दिया। जिसके बाद बाबर आजम 53 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान ने भी 57 रनों की पारी। पाक के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन की राह दिखाई।

शाहीन की गेंदबाजी के सामने दबाव में किवी बल्लेबाजी
हालंकि कप्तान केन विलियमसन ने 46 रनों की पारी खेली और टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन वह रनों की रफ्तार को बढ़ा नहीं सके। उन्होंने 42 गेंदो पर 46 रन बनाए। वहीं डेरिल मिचेल ने 53 रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में जरूर मदद की लेकिन टीम जरूर 15-20 रन कम रह गई, जिसका खामियाजा न्यूजीलैंड को हार के साथ चुकाना पड़ा। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके थे।

खराब शुरुआत के बाद पाक की जबरदस्त वापसी
जिस तरह से पाकिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट में शुरुआत की थी वह काफी निराशाजनक रही थी। भारत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच हारकर पाकिस्तान की टीम लगभग विश्वकप से बाहर हो गई थी। लेकिन जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ मैच में हार का मुंह देखना उसने पाकिस्तान की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया और इसका पाकिस्तान ने पूरा फायदा उठाया और एक के बाद एक लगातार मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।












Click it and Unblock the Notifications