PAK vs NZ: बाबर आज़म के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, खुशदिल शाह ने बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान
PAK vs NZ: पाकिस्तानी टीम का चैम्पियंस ट्रॉफी अभियान हार के साथ शुरू हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में खेले गए पहले ही मुकाबले में पाक को 60 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। बाबर आज़म ने अर्धशतक जमाया लेकिन वह काफी धीमी बैटिंग कर आउट हो गए।
कीवी टीम ने टॉस हारने के बाद शुरुआती झटके खाए और वहां से वापसी करने में सफलता हासिल की और पाक गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। न्यूजीलैंड के लिए विल यंग और टॉम लैथम ने धांसू बैटिंग की और दोनों के बल्ले से शतक आये। न्यूजीलैंड ने 320 रन बनाकर पाक को 260 के स्कोर पर समेट दिया।

घरेलू फैन्स के सामने पाकिस्तान की पहले ही मैच में बेइज्जती हुई है और इस मैच में कीवी कप्तान सैंटनर ने जबरदस्त लीडरशिप क्वालिटी दिखाई। उन्होंने दूसरी पारी के दौरान स्पिन गेंदबाजी के ऊपर भरोसा जताया। मैच में कुछ रिकॉर्ड भी बने।
बाबर का शर्मनाम रिकॉर्ड
भले ही बाबर आज़म ने अर्धशतक जमाया हो लेकिन इसमें भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह पांचवां मौका है, जब उनके बल्ले से इतना धीमा अर्धशतक आया है। 81 गेंद में बाबर की फिफ्टी आई। इससे पहले वह 86, 84, 84 और 82 गेंदों में अर्धशतक बना चुके हैं।
न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका
कीवी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी में चौथा मैच खेला और सभी में जीत दर्ज कर ली। इस मैच से पहले कीवी टीम ने पाकिस्तान को 2000 के सेमीफाइनल में पराजित किया था। इसके अलावा 2006 में भी हराया था और 2009 में सेमीफाइनल में पराजित किया था।
फिंगर स्पिनरों का कमाल (PAK vs NZ)
कीवी टीम ने तीसरी बार पारी में अपने फिंगर स्पिनरों से सबसे ज्यादा ओवर डलवाए। इस मैच में 29 ओवर फिंगर स्पिनरों ने डाले। इससे पहले 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 ओवर डाले थे। इसके अलावा 2024 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में 29 ओवर फिंगर स्पिनरों ने डाले थे।
खुशदिल ने मचाया धमाल (PAK vs NZ)
पाक की हार हुई लेकिन खुशदिल शाह अपने अर्धशतक से दिल जीत गए और एक कीर्तिमान बना गए। खुशदिल न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कम गेंदों में चैम्पियंस ट्रॉफी में फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 38 गेंदों में ऐसा किया। एलिस्टेयर कुक ने 2013 में 39 और एंड्रू सायमंड्स ने 2004 में 40 गेंदों में यह कारनामा किया था।












Click it and Unblock the Notifications