बढ़िया टेस्ट पिचें फिलहाल पाकिस्तान के बस की बात नहीं, PCB चीफ रमीज राजा ने खड़े किए हाथ

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज राजा ने स्वीकार किया है कि अभी पाक में पांचों दिन बढ़िया खेलने वाली टेस्ट पिच तैयार करने में सालों लग जाएंगे। उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की है।

 PCB chief Ramiz Raja

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर इतने रन बन रहे हैं कि इसको रोड़ या हाईवे बताया जा रहा है। हद यह है कि चल रहे पाकिस्तान और इंग्लैंड के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन रिकॉर्ड 506 रन बनाए गए थे फिर पाकिस्तान ने भी 3 विकेट के नुकसान पर स्कोर 400 पार कर दिया जबकि तीन बल्लेबाज शतक लगा चुके हैं। अंग्रेजों की ओर से चार बल्लेबाजों ने शतक ठोका था। फजीहत होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख रमीज राजा ने स्वीकार किया कि टेस्ट मैचों के लिए पिचों की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है।

इस पिच से बिल्कुल निराश हूं

इस पिच से बिल्कुल निराश हूं

पाकिस्तान में ऐसी पिचों का इतिहास रहा है। भारत के उस दौरे पर शुरुआती दो टेस्ट मैचों में बहुत घटिया पिचें देखने को मिली थी जिसके तीसरे टेस्ट मैच में इरफान पठान ने ऐतिहासिक हैट्रिक ली थी। उस दौरे के लगभग दो शतक बाद भी हालत नहीं सुधरी है। वैसे इस दौरान एक दशक के करीब तो पाकिस्तान की पिचों पर टेस्ट मैच ही नहीं हुए। अब पीसीबी प्रमुख ने पहले कहा कि ड्रॉप-इन पिचें आगे का रास्ता हैं।

क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से रमीज राजा ने कहा, "दुर्भाग्य से मैंने वास्तव में टेस्ट मैच की पिच की पहेली को सुलझाने को खुद को नाकाम पाया है। इस पिच से बिल्कुल निराश हूं। मैं पाकिस्तान में ड्रॉप-इन पिचों पर जोर दे रहा हूं क्योंकि आप मुल्तान और कराची जाएंगे, और आपको एक समान पिचें देखने को मिलेंगी। हमें उछाल नहीं मिलता है, मिट्टी के साथ कुछ मामला है।"

मुझे नहीं पता क्या हो रहा है

मुझे नहीं पता क्या हो रहा है

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है, टी20 और वनडे में हम ठीक हैं और पिचें इस तरह की जांच के दायरे में नहीं आती हैं। लेकिन हम अभी भी पांच दिन के लिए शानदार पिच तैयार करने से सालों दूर हैं।"

रमीज ने आगे कहा कि बाबर आजम की टीम को रेड-बॉल क्रिकेट के अपने मौजूदा खाके को बदलने की जरूरत होगी।

यहां देखें वीडियो-

"आपको एक नए खाके में ढलना होगा और यही मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बाबर आजम पर जोर दे रहा हूं। देखिए, अगर आप टेस्ट सीरीज हारते हैं तो मैं नफरत भी झेल लूंगा, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। बस हमें कुछ अलग करने की कोशिश करने की जरूरत है। क्योंकि जब तक हम एक रोमांचक टेस्ट टीम नहीं बन जाते, तब तक लोग हमें रेटिंग नहीं देंगे। हमारी ताकत तेज गेंदबाजी है, लेकिन मुझे लगता है कि हम अभी वहां वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। ये रातों-रात नहीं होगा। इसमे समय लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+