ICC ने रावलपिंडी टेस्ट की पिच को लेकर सुनाया फैसला, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हुआ शर्मिंदा
रावलपिंडी टेस्ट मैच में काफी रन आए थे और गेंदबाजों के लिए मदद नहीं थी। इसे लेकर आईसीसी ने अपना फैसला सुनाया है।

ICC Rated Rawalpindi Test Pitch: पाकिस्तान क्रिकेट के लिए आजकल कुछ भी सही नहीं चल रहा है। घरेलू मैदानों पर इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज में हार के बाद अब एक और बुरी खबर आई है। इस सीरीज में रावलपिंडी टेस्ट मैच की पिच को लेकर आईसीसी ने अपना फैसला सुना दिया है। आईसीसी ने यह निर्णय पाकिस्तान के खिलाफ दिया है। पहले टेस्ट मैच में इस्तेमाल की गई पिच से गेंदबाजों को काफी कम मदद मिली और इंग्लैंड ने 74 रनों से मुकाबला जीत लिया था।
आईसीसी ने सुनाया अपना फैसला
रावलपिंडी टेस्ट मैच की पिच को रमीज़ राजा ने शर्मनाक करार दिया और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने उनसे सहमति जताते हुए अपना फैसला दिया। उन्होंने पिच को औसत से नीचे की रेटिंग दी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस पिच को यह रेटिंग दी गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ मार्च में वहां टेस्ट खेल चुकी है। उस पिच को भी यही रेटिंग आईसीसी की तरफ से मिली थी। लगातार दो बार ऐसा होना पाकिस्तान के लिए शर्मिंदा करने वाली बात है।
मैच रेफरी ने इस पर क्या कहा
आईसीसी वेबसाईट के अनुसार मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने कहा कि यह सपाट पिच थी जिस पर गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली और दोनों टीमों ने बड़े स्कोर खड़े किये। इस मैच में शायद पिच खराब ही नहीं हुई थी। गेंदबाजों के लिए इसमें काफी कम मदद थी इसलिए हमने आईसीसी दिशानिर्देशों के अनुसार पिच को औसत से नीचे की रेटिंग देने का फैसला लिया है।
Recommended Video
बढ़ गया बैन लगने का खतरा
रावलपिंडी की पिच को 2 डीमेरिट अंक मिले हैं। अब और अंक मिलने पर मैदान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन किया जा सकता है। डीमेरिट अंक पांच सालों के लिए मान्य रहते हैं। आने वाले समय में इस पिच को और डीमेरिट अंक मिलेंगे, तो रावलपिंडी स्टेडियम पर एक साल का बैन लग जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए यह खबर परेशान करने वाली है। इंग्लैंड ने पहले ही दिन रावलपिंडी में 500 से ज्यादा रन जड़े थे। दोनों टीमों की तरफ से 7 शतक देखने को मिले थे। गेंदबाज सिर्फ मेहनत करते दिखे। अंतिम दिन इंग्लैंड ने मैच जीत लिया था।












Click it and Unblock the Notifications