इंग्लैंड के रेहान अहमद ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में रचा इतिहास, तोड़ा 1949 का रिकॉर्ड

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के दौरान जेम्स एंडरसन को आराम देकर लीसेस्टरशायर के लेग स्पिनर रेहान अहमद को लिया गया है डेब्यू करते ही 1949 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया

 Rehan Ahmed

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर चुकी इंग्लैंड की टीम तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में कराची के नेशनल स्टेडियम में दो बदलावों के साथ उतरी है। बेहतरीन बॉलिंग कर रहे जेम्स एंडरसन को आराम दिया गया है। एंडरसन शायद उम्र के इस पड़ाव पर आकर कोई टेस्ट मैच आराम के नाम पर मिस नहीं करना चाहेंगे क्योंकि उनके सामने बनाने के लिए ऐसे कीर्तिमान मौजूद हैं जो शायद क्रिकेट में आगे कभी भी टूट ही ना पाएं। जैसे की 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज और फिर महान शेन वार्न का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर पहुंचा।

लीसेस्टरशायर के लेग स्पिनर रेहान अहमद

लेकिन इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी है जिसके चलते तहत आराम जबरदस्ती भी सौंप दिया जा सकता है। एंडरसन को आराम देकर जिस गेंदबाज को शामिल किया गया उसने इंग्लैंड के लिए इतिहास बना दिया है। ये खिलाड़ी हैं लीसेस्टरशायर के लेग स्पिनर रेहान अहमद जिनकी उम्र केवल 18 साल है और वे टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले इंग्लैंड के सबसे कम उम्र (18 साल 126 दिन) के क्रिकेटर बन चुके हैं।

रेहान अहमद ने इस मामले में ब्रायन क्लोज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिन्होंने 1949 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के सबसे कम उम्र के डेब्यूटेंट बनकर इतिहास रचा था। तब उनकी उम्र में 18 साल 149 दिन थी। रेहान को पहले ही दिन अपना पहला टेस्ट विकेट भी मिल गया जब उन्होंने साउद शकील को 23 रन पर आउट कर दिया।

पाकिस्तान में हुआ था पिता का जन्म

रेहान अहमद का जन्म 13 अगस्त 2004 को हुआ था। उन्होंने 17 दिसंबर 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। रेहान अहमद के पिता नईम अहमद पूर्व क्रिकेटर थे जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था। रेहान अहमद ने 25 जुलाई 2021 को 2021 रॉयल लंदन वन-डे कप में लीसेस्टरशायर के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की।

जहां तक मैच की बात है तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और खबर लिखे जाने तक 53 ओवर में 204 रन बना लिए थे। कप्तान बाबर आजम शतक की ओर बढ़ते हुए 71 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+