PAK vs BAN: 'बिजली का बिल नहीं भरने से बत्ती गुल', लाहौर स्टेडियम की लाइट्स खराब होने पर उड़ा मज़ाक
Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और पीसीबी कभी-कभी हँसी का पात्र बनते रहते हैं। एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। अजीब कारण से खेल काफी देर तक रुका रहा। इसके बाद पीसीबी का मज़ाज उड़ाया गया।
दरअसल पाकिस्तानी टीम की पारी के दौरान फ्लड लाईट खराब हो गई। मैदान में अँधेरा छा गया। इसके बाद काफी देर तक इस समस्या को ठीक नहीं किया जा सका। खिलाड़ी वापस चले गए और खेल रुका रहा। बाद में इसे समस्या को दुरुस्त किया गया। तब तक काफी समय जा चुका था।

फ्लड लाईट खराब होने की वजह से 30 मिनट तक खेल रोका गया। एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में इस तरह की व्यवस्था होना कहीं से भी अच्छी चीज नहीं कही जा सकती है। पीसीबी का जमकर मजाक भी बनाया गया। सोशल मीडिया पर फैन्स ने इस मौके को काफी भुनाया।
पाकिस्तानी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जब 8 ओवरों में कुल 34 रन का स्कोर हासिल किया था, उस समय फ्लड लाईट खराब हो गई थी। इसके बाद काफी समय तक इसे ठीक करने के लिए इंतजार करना पड़ा। 30 मिनट से ज्यादा समय जाने के बाद मैच फिर से शुरू किया जा सका।
फैन्स ने मजे लेते हुए कहा कि पीसीबी ने सभी मैच पाकिस्तान में कराने के लिए काफी बार कहा लेकिन लाइट्स ठीक नहीं करवा पाए। मैच जब रुका हुआ था, उस समय यही मुद्दा छाया हुआ था। भारतीय फैन्स ने जमकर पीसीबी का मजाक उड़ाया।












Click it and Unblock the Notifications