AUS vs PAK: हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए पाकिस्तान के जहीर अब्बास, खास फेहरिस्त में हुए शामिल
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज जहीर अब्बास को पीसीबी ने आखिरकार हॉल ऑफ फेम में शुमार कर लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जहीर अब्बास को आधिकारिक रूप से 12 मार्च (शनिवार) को यह सम्मान दिया। इस मौके पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव फैजल हसनैन ने जहीर अब्बास को एक एक सम्मानित कैप और शॉल भेंट की।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लंच ब्रेक के दौरान हुआ, जो कि कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब्बास पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं जिन्हें फैजल महमूद और वसीम अकरम के बाद हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। जहीर अब्बास इस लिस्ट में शामिल होने वाले तीसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं, वहीं पर बचे हुए पांच खिलाड़ियों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
74 वर्षीय अब्बास में पाकिस्तान के लिए 78 टेस्ट मैचों में शिरकत कर 44.79 की औसत से 5062 रन बनाए हैं इस दौरान उनके बल्ले से 20 अर्धशतक और 12 शतकीय परियां भी देखने को मिली। क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 274 रन का था। वही मंडे प्रारूप में भी जहीर अब्बास में पाकिस्तान के लिए 62 मैचों में शिरकत की और 13 अर्धशतक की मदद से 2572 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनका औसत 47.62 का रहा। गौरतलब है कि जहीर अब्बास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर गेंदबाज भी थे और उन्होंने गेंदबाजी में भी 10 विकेट अपने नाम किए।
क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए अब्बास ने कहा,' अपने देश की सबसे बड़ी संस्था के हाथों इस तरह से सम्मानित किया जाना और क्रिकेट में दिए गए योगदान को स्वीकारने पर में बहुत ज्यादा खुश महसूस कर रहा हूं। अपने पसंदीदा क्रिकेट के प्रारूप में लाखों फैंस के सामने सम्मानित किया जाना फक्र की बात है। क्रिकेट का खेल मेरे समय से लेकर मौजूदा समय में काफी बदल गया है हालांकि या आज भी एक जेंटलमैन गेम है। मुझे यह देखकर बहुत ज्यादा खुशी और संतुष्टि मिलती है की क्रिकेट का यह खूबसूरत खेल आज भी दिग्गज क्रिकेटर्स के सुरक्षित हाथों में, जो कि लगातार अच्छा प्रदर्शन कर आने वाले युवा क्रिकेटर्स प्रेरित करने का काम कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications