जीतकर स्वदेश लौटी ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्वागत को आये 5 लोग, अकेले जा रहे पैट कमिंस का वीडियो वायरल
No fans to welcome Australian team: भारत में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने देश कर रुख कर लिया। छठी बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कितने के बाद सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ वापस लौट गए और वीडियो भी सामने आया है।
इतना बड़ा इवेंट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्वागत करने के लिए कोई मौजूद नहीं था। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को अकेले ही अपने सामना के साथ लौटते हुए देखा गया। 1-2 फोटोग्राफर और 5-6 लोगों के अलावा कोई नहीं था जो टीम का स्वागत करे।

पैट कमिंस अपने ट्रोली बैग के साथ में जा रहे हैं और फोटोग्राफर उनका फोटो ले रहा है। इस वीडियो के बाद भारतीय फैन्स की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। कुछ लोगों ने ऐसा कहा कि वीडियो देखकर लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप का टेलीकास्ट ही नहीं हुआ।
ऑस्ट्रेलिया की टीम के अन्य खिलाड़ियों के वीडियो भी सामने आए हैं। हालांकि कई लोगों ने इस पर हैरानी भी जताई है। ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट को सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है। अन्य खेल बाद में आते हैं। इसके बावजूद टीम के स्वागत के लिए लोगों का नहीं होना चौंकाता है।












Click it and Unblock the Notifications