युसूफ पठान के 56 रन और 3 विकेट, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बनाया राजस्थान को आईपीएल चैम्पियन
On This Day: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में सबसे पहले खिताबी जीत दर्ज की थी। इसके बाद अब तक 15 साल में कोई टाइटल नहीं जीत पाई।

On This Day, Rajasthan Royals won the IPL: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की वह टीम है जिसने साल 2008 में खेले गए पहले सीजन में ख़िताब जीता था। उसके बाद से अब तक रॉयल्स ने एक बार भी खिताबी जीत दर्ज नहीं की है। एक और खास बात यह भी है कि रॉयल्स ने उस समय चेन्नई सुपर किंग्स को अंतिम गेंद पर हरा दिया था।
आज ही के दिन राजस्थान रॉयल्स ने जीता आईपीएल
साल 2008 में 1 जून को आईपीएल का फाइनल खेला गया था। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को पराजित करते हुए पहला ख़िताब जीता था। पहला सीजन और इसमें खिताबी जीत हासिल करना निश्चित रूप से एक बड़ी बात होती है।
चेन्नई के लिए रैना ने बनाये सबसे ज्यादा रन
रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट पर 163 रन बनाये। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना रहे। रैना के बल्ले से 30 गेंदों में 43 रनों की पारी देखने को मिली। रॉयल्स के लिए युसूफ पठान ने 3 विकेट झटके।
युसूफ पठान ने बैटिंग में किया कमाल
गेंदबाजी में अपने हाथ दिखाने के बाद बैटिंग की बारी थी। राजस्थान रॉयल्स के लिए युसूफ पठान ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाकर टीम को जीत की तरफ धकेल दिया। हालांकि उनके आउट होने पर स्थिति में बदलाव भी आया और मैच अंतिम गेंद तक गया। अंतिम गेंद पर सोहेल तनवीर ने एक रन बनाकर रॉयल्स को 7 विकेट पर 164 के स्कोर तक पहुंचा दिया। शेन वॉर्न भी दूसरे छोर पर थे। इस तरह एक रोमांचक मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा।
राजस्थान रॉयल्स फिर कभी नहीं जीती
पहले सीजन में खिताब जीतने के बाद रॉयल्स को 13 साल तक फाइनल में पहुँचने का मौका नहीं मिला। अंततः साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स को एक बार फिर से फाइनल में खेलने का मौका मिला। इस बार उनके सामने एक नई टीम गुजरात टाइटंस थी। गुजरात ने रॉयल्स को हराते हुए दूसरी बार खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।
चेन्नई बन गई 5 बार चैम्पियन
पहले फाइनल में हारने के बाद चेन्नई ने लगातार सफलता हासिल की। सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010 और 11 में लगातार खिताब जीते। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 2018 में भी आईपीएल का खिताब हासिल किया। 2021 के बाद इस साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने टाइटल जीता। इस तरह पहले फाइनल में जीतने वाली टीम कभी वापस वहां तक नहीं पहुंची और हारने वाली चेन्नई ने 5 बार ख़िताब हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications