Kapil Dev 175: 17 रन पर गिर गए थे 5 विकेट, कपिल देव ने आकर रचा इतिहास, और फिर...
On this day, Kapil Dev 175: भारत को 1983 वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत मिली थी।
On this day, Kapil Dev 175: क्रिकेट की दुनिया के पूर्व महान ऑलराउंडर कपिल देव के लिए 18 जून का दिन बेहद खास है। वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान कपिल देव ने आज के ही दिन बल्ले से कुछ ऐसा किया जो इतिहास में दर्ज हो गया। भारत को 1983 वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में जीत दिलाकर कपिल देव ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली।
17 रन पर गिर गए थे पांच विकेट: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन रहा था। सुनील गावस्कर, कृष श्रीकांत, मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल और यशपाल शर्मा 17 रन के भीतर ही पवेलियन लौट गए थे। भारतीय टीम के सामने जिम्बाब्वे की कड़ी चुनौती थी और ग्रुप स्टेज का यह मुकाबला जीतना भी बेहद जरूरी था।

कपिल देव ने खेली 175 रनों की पारी: कपिल देव जब मैदान पर बल्लेबाजी करने आए तो टीम के आधे खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। दबाव में नजर आ रही भारतीय टीम के लिए कपिल देव ने मैदान पर आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। कपिल देव ने 138 गेंद पर नाबाद 175 रन जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। नाबाद 175 रन बनाने के साथ ही कपिल देव ने इतिहास भी रच दिया।
भारत ने 31 रन से जीता मैच: कपिल देव की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 60 ओवर में 8 विकेट खोकर 266 रन बनाने में सफलता हासिल की। कपिल देव ने विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी निभाई। 267 रनों का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 235 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत ने इस मुकाबले को 31 रन से जीत लिया।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: सुनील गावस्कर, कृष श्रीकांत, मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, यशपाल शर्मा, कपिल देव (कप्तान), रोजर बिन्नी, रवि शास्त्री, मदन लाल, सैयद किरमानी (विकेटकीपर), बलविंदर संधू।
जिम्बाब्वे टीम की प्लेइंग इलेवन: रॉबिन ब्राउन, ग्रांट पैटर्सन, जैक हेरॉन, एंडी पाइक्रॉफ्ट, डेव ह्यूटन (विकेटकीपर), डंकन फ्लेचर (कप्तान), केविन कुरान, इयान बुचरट, जेराल्ड पेकओवर, पीटर रॉसन, जॉन ट्रैकोस।












Click it and Unblock the Notifications