ODI World Cup 2023 के फॉर्मेट की पूरी डिटेल्स, कैसी होगी ग्रुप और नॉकआउट स्टेज
ODI World Cup 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अब एक और आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका 50 ओवर के वनडे वर्ल्ड कप 2023 के रूप में है। यह प्रतियोगिता 4 साल में एक बार आती है और भारत इस बार इसका मेजबान है।
यह विश्वकप भारत में अक्टूबर और नवंबर के महीने में आयोजित किया जाएगा जो टीम इंडिया का विंटर सीजन होता है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार टीमों के चुने जाने में पिछले विश्वकप की तुलना में थोड़ा बदलाव किया गया है।

पिछली बार आईसीसी रैंकिंग और क्वालीफायर्स के तहत 10 टीमों को चुना गया था लेकिन इस बार वर्ल्ड सुपर लीग और क्वालीफायर मुकाबले के तहत टीम को चुना गया है। भारतीय टीम मेजबान है, इसीलिए उनको डायरेक्ट एंट्री मिली है।
बाकी 7 टीमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं। ये टीमें वर्ल्ड सुपर लीग स्टैंडिंग के आधार पर क्वालीफाई कर पाई है। इसके अलावा श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें जून-जुलाई में होने वाले क्वालीफायर मुकाबले की परीक्षा से गुजरेंगी।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फॉर्मेट
यह प्रतियोगिता पहले ग्रुप स्टेज से गुजरेगी जहां प्रत्येक टीम को बाकी नौ टीमों के साथ 1-1 मुकाबला करना है। यानी कुल मिलाकर 45 ग्रुप मैच होंगे। इस तरह की लीग स्टेज को round-robin कहा जाता है। फिर टॉप की चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे इसके विजेता फाइनल में एक दूसरे के सामने होंगे। कुल मिलाकर इस विश्व कप में हम 48 मैच देखने जा रहे हैं।
टॉप 4 टीमें अगर किसी तरह से टाई कर रही हैं तो निम्नलिखित आधार पर आगे का फैसला किया जाएगा-
1. पॉइंट
2. जीत
3. नेट रन रेट
4. टाई टीमों के बीच मैचों का रिजल्ट
5. टूर्नामेंट से पहले की रैंकिंग
फिलहाल आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड कप के लिए डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि ये प्रतियोगिता 5 अक्टूबर को शुरू होने जा रही है जहां पहला मैच पिछले साल के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हो सकता है।
वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर-
इन मुकाबलों में भी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, इसमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज के अलावा जिंबॉब्वे, नीदरलैंड, आयरलैंड, नेपाल, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और यूनाइटेड स्टेट्स की टीम शामिल हैं। इस टूर्नामेंट की जो दो टॉप की फाइनलिस्ट होंगी, वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए जगह बना लेंगी।












Click it and Unblock the Notifications