BAN vs IND 1st ODI: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बांग्लादेश के खिलाफ आसान नहीं होगी वनडे सीरीज

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल ढाका में खेला जाएगा। टीम इंडिया 2015 के बाद बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची है। वनडे सीरीज के बाद भारत दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगा।

India vs Bangladesh 1st ODI

India vs Bangladesh 1st ODI भारतीय टीम रविवार से अपने बांग्लादेश दौरे का आगाज करेगी। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में कल तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसकी एक वजह यह भी है कि टीम इंडिया 2015 के बाद पहली बार बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची है। ऐसे में फैंस के साथ-साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी कल के मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। रोहित ने कहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ जीतना आसान नहीं होगा।

हमारे लिए वनडे सीरीज आसान नहीं होगी- रोहित शर्मा

मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ जीतना कोई आसान बात नहीं है, वो हमेशा से चुनौतीपूर्ण टीम रही है, सालों से बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिद्वंदिता रोमांचक रही है। रोहित ने कहा है, "वनडे सीरीज हमारे लिए आसान नहीं होगी, बांग्लादेश काफी बेहतर टीम है।"

बांग्लादेश में भारत को नहीं मिलता समर्थन!

रोहित शर्मा ने इस दौरान एक हैरान कर देने वाला बयान भी दिया। रोहित शर्मा ने एक रिपोर्टर का सवाल पूरा होने से पहले ही यह बात कहकर सभी को चौंका दिया है कि बांग्लादेश में हमें भीड़ का समर्थन नहीं मिलता है। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने रोहित से पूछा था कि आपको दुनिया के हर कोने में फैंस का समर्थन मिलता है। रिपोर्टर का सवाल पूरा होने से पहले ही रोहित शर्मा ने उसे टोकते हुए कहा कि ना यहां तो नहीं मिलता।

बांग्लादेश में पहली बार खेलेंगे कई खिलाड़ी

आपको बता दें कि भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार बांग्लादेश में खेलेंगे। रोहित ने ऐसे खिलाड़ियों के बारे में कहा कि यकीनन कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार बांग्लादेश में खेलेंगे, लेकिन इससे खिलाड़ियों को और हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन खिलाड़ियों ने जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का दौरा कर लिया है तो बांग्लादेश के खिलाफ आपको मुश्किल नहीं हो सकती, क्योंकि वो टीम के साथ खेलने के आदी हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+