श्रीलंका के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में खेलने के सपने को तोड़ने के लिए तैयार हैं टिम साउदी
इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में पहुंचने के लिए भारत और श्रीलंका की टीम रेस में बनी हुई है। श्रीलंका को WTC के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड में खेलनी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कंगारूओं ने अपना वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल टिकट पक्का कर लिया है। भारत अगर 9 मार्च को अहमदाबाद में होने वाला टेस्ट मैच जीत जाती है तो उसको भी फाइनल मुकाबले में जगह मिल जाएगी लेकिन अभी श्रीलंका भी मुकाबले में बना हुआ है। द्वीपीय राष्ट्र जब कीवी लैंड पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगा तो उसका टारगेट भी निश्चित तौर पर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप होगी। अगर श्रीलंका अपने दोनों मैच न्यूजीलैंड से जीतने में कामयाब होता है तो उनके लिए आगे की राह खुल सकती है।
लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी मेहमानों के लिए इसको आसान नहीं बनाना देना चाहते। साउदी ने साफ कहा है कि हम तो पहले से ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से बाहर है लेकिन श्रीलंका को अगले दो सप्ताह में अपना नैया पार लगाने के लिए बहुत ही कड़ा क्रिकेट खेलना होगा।
साउदी इस बात से उत्साहित हैं कि टेस्ट क्रिकेट को अभी भी इंग्लैंड के द्वारा टॉप लेवल पर आंका जा रहा है जिसके चलते उनकी पिछली सीरीज में काफी रोमांच देखने को मिला। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुई ये सीरीज 1-1 से बराबर हो गई थी जहां पर वेलिंग्टन में दूसरे मुकाबले में कीवियों को 1 रनों से सनसनीखेज जीत मिली थी। उस मैच में हर दर्शकों की मौजूदगी ने भी साउदी को उत्साहित किया।
उनका कहना है कि इंग्लैंड ने पिछले साल अपना रोल टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक करने में निभाया है और लोग इसको देखने के लिए आ रहे हैं। हम श्रीलंका के लिए वहीं से शुरू करेंगे जहां हमने अंतिम टेस्ट मैच खत्म किया था। हमें जीत मिली और श्रीलंका के खिलाफ भी इसी जीत की ओर देख रहे हैं।
साउदी की बात में इसलिए दम है क्योंकि श्रीलंका को न्यूजीलैंड में स्विंग खेलने में गंभीर दिक्कतों को सामना करना पड़ेगा। एशियाई टीमों का न्यूजीलैंड में खास रिकॉर्ड नहीं है और ना ही लंका के पास ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो न्यूजीलैंड को उनकी धरती पर परेशान करेंगे। हालांकि न्यूजीलैंड के सामने उनके मुख्य तेज गेंदबाज काइल जैमिसन की चोट की समस्या खड़ी है जो पिछले साल इंग्लैंड में लगी कमर की चोट से उभरे नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications