NZ vs PAK: पहले मैच में पाक की नापाक हरकत, सरेआम कीवी टीम के साथ चीटिंग, फैन्स का फूटा गुस्सा

PAK vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच लाइव मैच में चीटिंग का मामला सामने आया है और यह किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तान ने ही किया है। पाकिस्तानी टीम की फील्डिंग के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देखकर दर्शक भी भरोसा नहीं कर पाए।

कीवी टीम की बैटिंग के दौरान गेंद बाउंड्री लाइन पर टच कर जाती है लेकिन इसे चौका नहीं दिया जाता और न ही फील्डर स्वीकार करता है कि गेंद और हाथ बाउंड्री को टच कर गया है। शॉट विल यंग ने खेला था और फील्डर हारिस रउफ़ थे और उन्होंने गेंद और हाथ सीमा रेखा पर टच किये थे।

pak vs nz

बल्लेबाज विल यंग ने तीन रन दौड़ते हुए पूरे किये। फील्डर का हाथ सीमा रेखा पर लग गया था लेकिन अंपायर की तरफ से तीन रनों का इशारा ही हुआ। एक रन और आ सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहाँ तक कि बल्लेबाज विल यंग को भी भरोसा नहीं हुआ कि यह क्या हुआ।

इस घटना के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अम्पायरिंग को खराब बताया। अम्पायरों को जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि विल यंग को इससे फर्क नहीं पड़ा। वह क्रीज का कोना पकड़कर खेलते चले गए और पाक गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने का काम किया। यंग के बल्ले से शतकीय पारी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+