NZ vs AUS: विकेट गिरते रहे और मिचेल मार्श लगे रहे, धुआंधार शतक से अकेले हराया न्यूजीलैंड को मैच

NZ vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को पराजित करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली और इसके हीरो मिचेल मार्श रहे। अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एक छोर से विकेट गंवाए लेकिन दूसरी तरफ मार्श ने खड़े होकर तबाही मचाते हुए सैकड़ा जमा दिया।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे को शून्य के निजी स्कोर पर आउट करते हुए वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भी मामला समाप्त नहीं हुआ। न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।

mitchell marsh

इस दौरान टिम साइफर्ट ने क्रीज का एक छोर पकड़ते हुए रन बनाए। वह 35 गेंदों में 48 रनों की पारी खेलने में सफल रहे। उनके अलावा ब्रेसवेल और नीशम ने क्रमशः 26 और 25 रनों की पारियां खेलते हुए न्यूजीलैंड का स्कोर 9 विकेट पर 156 रनों तक पहुंचाया। एबोट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए कंगारुओं की भी स्थिति खराब हो गई। ट्रेविस हेड 8 और मैथ्यू शॉर्ट 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। मुश्किल स्थिति में मिचेल मार्श ने संयम और आक्रामकता का परिचय देते हुए धमाल मचा दिया। एक तरफ विकेट गिर रहे थे लेकिन मार्श डटे रहे।

मिचेल मार्श ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए शतक जमाया और अकेले टीम को जीत दिलाकर ले गए। वह 52 गेंदों में 103 रनों की नाबाद पारी खेलकर आए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्के और 8 चौके आए। ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से मैच अपने नाम करते हुए सीरीज 2-0 से जीत ली। नीशम ने कीवी टीम के लिए 4 विकेट झटके।

मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के उन प्लेयर्स में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा छक्के हैं। मार्श 101 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। 148 छक्कों के साथ मैक्सवेल पहले और 125 सिक्स के साथ आरोन फिंच दूसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर ने 122 छक्के जड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+