NZ vs AUS के बीच तीसरा टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे लाइव
NZ vs AUS 3rd T20I Live Streaming: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (NZ vs AUS) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ का आखिरी मुकाबला आज 4 अक्टूबर को खेला जाएगा। बे ओवल (Bay Oval), माउंट माउंगानुई में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। दोनों ही टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।
सीरीज में आगे है ऑस्ट्रेलिया (NZ vs AUS 3rd T20I Live Streaming)
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज़ में 1-0 से आगे है, क्योंकि उन्होंने पहला टी-20 छह विकेट से जीता था। जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब ब्लैककैप्स (न्यूजीलैंड) इस मैच को जीतकर सीरीज़ को 1-1 से बराबर करने की पूरी कोशिश करेंगे। ताकि वे अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ आत्मविश्वास हासिल कर सकें।

जबरदस्त फॉर्म में हैं कप्तान मार्श
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन उनकी निगाहें अपने ओपनिंग पार्टनर ट्रैविस हेड पर होंगी, जो बड़ी पारी खेलकर लय हासिल करना चाहेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए पहले टी-20 में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन ने अपनी एक मजबूत छाप छोड़ी है। वह एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीद करेंगे।
मैच को लेकर कुछ अहम जानकारी
मैच न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा T20I
तारीख शनिवार, 4 अक्टूबर
समय (IST) सुबह 11:45 बजे (टॉस 11:15 बजे)
स्थान बे ओवल, माउंट माउंगानुई
सीरीज़ की स्थिति ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे
टीवी पर प्रसारण Sony Sports Network
लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट
संभावित टीमें
न्यूजीलैंड (NZ): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउलक्स, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम, बेन सियर्स।
ऑस्ट्रेलिया (AUS): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, बेन ड्वारशुइस, ज़ेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, शॉन एबॉट, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश फिलिप।












Click it and Unblock the Notifications