'भारतीय क्रिकेट के बारे में चिंतित नहीं हूं, यह सुरक्षित हाथों में है'

नई दिल्ली। 'भारतीय क्रिकेट के बारे में चिंतित नहीं हूं, यह सुरक्षित हाथों में है', ऐसा कहना है विंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी का। रोहित शर्मा इस समय सीमित ओवरों के कप्तान हैं। विराट कोहली विवादस्पद तरीकों सी तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी से हट चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम एक भी आईसीसी ट्राॅफी नहीं जीत पाई। ऐसे में सबको उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित टीम को आईसीसी ट्राॅफी दिला सकते हैं। वहीं डैरेन सैमी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि विराट कोहली की कप्तानी की गाथा भारत की टीम के मनोबल को प्रभावित करेगी और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम सुरक्षित हाथों में है।

cricket

सैमी ने आगे कहा कि रोहित वह है जो अपने खिलाड़ियों को प्रेरित करना और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लेना जानता है। जिस तरह से कोहली को वनडे कप्तान के रूप में हटाया गया था, उससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जबकि कोहली ने संचार की कमी के लिए बीसीसीआई पर उंगली उठाई थी। हालांकि, सैमी, जो लीजेंड्स लीग क्रिकेट के उद्घाटन संस्करण में वर्ल्ड जायंट्स का नेतृत्व कर रहे हैं, ने कहा कि कोहली एक बल्लेबाज के रूप में योगदान देना जारी रखेंगे और भारतीय क्रिकेट को लेकर कोई चिंता नहीं है।

यह भी पढ़ें IND vs WI : बताैर कप्तान रोहित का है ODI में शानदार रिकाॅर्ड, इस मामले में कोहली भी पीछे

सैमी ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "कोहली ने मैदान पर जो प्रदर्शन अभी तक दिखाया है वो असाधारण रहा है। मुझे नहीं लगता कि इससे टीम प्रभावित होगी। रोहित मुंबई इंडियंस के लिए एक महान कप्तान रहे हैं। मैंने उन्हें आईपीएल में मुंबई की कप्तानी करते हुए देखा है। वह उन कप्तानों में से हैं जिन्होंने एमएस धोनी, गौतम गंभीर की तरह जीत हासिल की है।'' उन्होंने कहा, "रोहित अपने टीम साथियों से प्रदर्शन हासिल करने में कामयाब रहता है। जो कप्तान ऐसा करते हैं उन्हें आम तौर पर अच्छे परिणाम मिलते हैं और ट्रॉफी जीतते हैं। मैं भारतीय क्रिकेट के बारे में चिंतित नहीं हूं। यह अच्छे हाथ में है।"

रोहित 6 फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20आई के लिए कप्तान के रूप में वापस आ गए हैं। सैमी का मानना ​​​​है कि कीरोन पोलार्ड की वेस्टइंडीज टीम भारत को भारत में हराने की कोशिश करेगी। . वेस्टइंडीज इस समय बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। सैमी ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि पोलार्ड निश्चित रूप से माैके का फायदा उठाना पसंद करेंगे। वह लंबे समय से भारत में खेल रहा है। वह यहां की परिस्थितियों को अच्छी तरह जानता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+