IND vs ENG: सरफराज को सचिन-द्रविड़ नहीं बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ी है पसंद, जानिए उसका नाम
IND vs ENG, Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान को शामिल किया गया है। सरफराज पहली बार टीम में आए हैं और वह डेब्यू भी कर सकते हैं। सरफराज ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में बताया है, इनमें पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम भी शामिल है।
टीम इंडिया से विशाखापट्टनम में जुड़ने के बाद सरफराज खान ने उन खिलाड़ियों का जिक्र किया है, जिनको खेलते हुए देखकर उनका अच्छा लगता है। हालांकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ बड़े नामों का जिक्र नहीं किया लेकिन एक ऐसे खिलाड़ी का जिक्र किया, जिसे उन्होंने खेलते हुए देखा भी नहीं होगा।

जियो सिनेमा से बातचीत में सरफराज खान ने कहा कि मैं विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, सर विवियन रिचर्ड्स और जो रूट को पसंद करता हूं। ये खिलाड़ी उनके पसंदीदा हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं जावेद मियांदाद को भी पसंद करता हूं क्योंकि मेरे डैड ने कहा था कि मैं उनकी तरह खेलता हूं। हालांकि सरफराज ने खुद मियांदाद को खेलते हुए नहीं देखा होगा।
हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की तरफ से खेलते हुए सरफराज खान ने एक दमदार शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद उनको भारतीय टीम से बुलावा आया है। केएल राहुल और रविन्द्र जडेजा चोट के कारण अगले टेस्ट मैच से बाहर हो गए। ऐसे में भारतीय टीम में कुछ अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को भी लाया गया है। वॉशिंगटन सुंदर को एक ऑल राउंडर की कमी पूरा करने के लिए बुलाया गया है। सरफराज खान दूसरे टेस्ट मैच से भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। ट्रेनिंग सेशन में उनको कप्तान रोहित शर्मा के साथ देखा गया था। दोनों के बीच कुछ बातचीत हो रही थी। रोहित शर्मा और सरफराज दोनों मुंबई से ही आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications